♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

**जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने पद का कार्यभार ग्रहण किया* **मीडिया बंधुओं से किया जनपद के विकास में सहयोग के साथ साथ भ्रामक खबरों से बचने व किसी स्तर पर खामियां पाए जाने पर की सहयोग की अपेक्षा*। **सूचनाधिकारी राकेश कुमार सहित पत्रकारों ने पुष्प बुके भेट कर किया जिलाधिकारी का अभिनंदन

GRNews Network & Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर 22 अप्रैल, 2026 (सू0वि0)- जनपद के नवागत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने आज पूर्वांन्ह कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार पहॅुंचकर डबल लॉक में जरूरी अभिलेखों पर हस्ताक्षर कर जिलाधिकारी गाज़ीपुर के पद का कार्यभार ग्रहण किया।  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी वि/रा दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, उपजिलाधिकारी सदर, मुहम्मदाबाद एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी मंगलेश सिंह पालिवाल उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि जनपद गाज़ीपुर के नवागत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला 2016 बैंच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले जनपद अंबेडकर नगर के जिलाधिकारी, के पर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

नवागत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपद के प्रिन्ट/इलेक्ट्रानिक मीडिया बन्धुओं के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में परिचयात्मक प्रेस-वार्ता करते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्बं मीडिया की जनपद के विकास के साथ-साथ  शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक सहित विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने सभी मीडिया बन्धुओं से विकास में सहयोग की अपेक्षा के साथ-साथ भ्रामक खबरो बचने व  किसी स्तर पर खामियां पाये जाने पर उससे भी अवगत कराने में सहयोग की अपेक्षा व्यक्त किया। उन्होने सरकार की मंशा के अनुरूप फार्मर रजिस्ट्री पर विशेष फोकस करते हुए मिडिया के माध्यम से जनपद के किसान भाईयों से अपील किया कि जिनका अभी तक फार्मर रजिस्ट्री मे रजिस्ट्रेशन नही हुआ है वे कैम्प के माध्यम से अपना-अपना रजिस्ट्रेशन अवश्यक करा ले।  सूचना अधिकारी  राकेश कुमार सहित सभी मीडिया बन्धुओं ने जनपद में नवागत जिलाधिकारी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए उन्हें पुष्प बुके भेंट किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, सहित जनपद के समस्त सम्मानित पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे।

……………………………..

जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]