♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

डॉ घनश्याम सिंह कॉलेज आफ एजुकेशन गोसाईपुर मे मनाई गई प्रेमचंद जयंती* || *मुंशी प्रेमचन्द हिन्दी के कालजयी रचनाकार – श्रीमती सत्यभामा*

G R News

एडिटर इनचीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
वाराणसी :- हिन्दी के महानतम लेखक मुंशी प्रेमचन्द की 144वीं जयंती 31 जुलाई बुधवार को बड़े ही धूमधाम से डॉ घनश्याम सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक नागेश्वर सिंह के अध्यक्षता में मनाया गया | कार्यक्रम का मुख्य विषय प्रेमचंद और उनका साहित्य था जिसके मुख्य अतिथि के रूप मे दीपराज इंटर कॉलेज मुनारी,चोलापुर की प्रधानाचार्य श्रीमती सत्यभामा, मुख्य वक्ता के रूप मे डा.घनश्याम सिंह पी जी कालेज,सोयेपुर वाराणसी के हिन्दी विभाग के सहायक प्रोफेसर गौरव तिवारी उपस्थित रहे |
कार्यक्रम के संयोजक हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. प्रवीण कुमार पाण्डेय ने विषय स्थापना करते हुए प्रेमचंद की साहित्यिक का भाषिक विश्लेषण किया | मुख्य वक्ता गौरव तिवारी ने प्रेमचंद की साहित्यों का आजादी आजाणदी की लड़ाई मे रूढ़िवाद,अंधविश्वास, छुआछूत इत्यादि मे योगदान पर विस्तार से चर्चा की साथ ही साथ उनके कहानियो,नाटको एवं उपन्यासों मे प्रयोग की जाने वाली हिन्दी भाषा की गूंढता एवं उपयोगिता पर विस्तृत प्रकाश डाला | मुख्य अतिथि श्रीमती सत्यभामा ने छात्र छात्राओ को मुंशी प्रेमचन्द के जीवन के आदर्शो से अपने जीवन मे आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया |
महाविद्यालय के प्रबंधक नागेश्वर सिंह ने कहा कि मुंशी प्रेमचन्द अपने रचनाओ मे सरल से सरल शब्दो का प्रयोग कर कम पढ़े लिखे व्यक्तियो के जीवन को लाभान्वित किया | अंत मे महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सुनील कुमार मिश्र ने उपस्थित सभी आगंतुको का धन्यवाद ज्ञापन किया |
कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से किया गया तथा मंच का संचालन गृहविज्ञान की सहायक प्रोफेसर श्रीमती स्वास्तिका मिश्रा ने किया |
इस अवसर पर रेवा शंकर सिंह,डा. ओमकार सिंह,अनुराग त्रिपाठी, डा. प्रज्ञा मिश्रा,डा कृष्णा यादव,डा.बिन्दु सिंह,डॉ विवेकानंद चौबे,डॉ राजीव कन्नौजिया,डॉ आलोक चौबे, डा. परमानंद त्रिपाठी,संजय उपाध्याय, जाॅन अगस्टीन डा.इन्द्र कुमार पाण्डेय,अभिषेक श्रीवास्तव सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं छात्र छात्राओ ने हिस्सा लिया ||

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]