♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*गोकशी गिरोह पर बड़ी कार्रवाई:* *गैंग सरगना और 4 महिलाओं पर गैंगस्टर, रात में गायों की हत्या कर मांस बेचने का आरोप**

*GR News Broadcast- editor in chief ved Prakash shrivtastav
गाजीपुर। सदर कोतवाली पुलिस ने गोकशी के एक बड़े गिरोह पर बड़ी कार्यवाही करते हुए एक पुरुष और चार महिलाओं के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने निगाही बेग इलाके के सरगना मेराज कुरैशी और उसके गिरोह की चार महिला सदस्यों शिवा परवीन, शहनाज बानो, नजमा खातून और संजीदा परवीन पर मुकदमा दर्ज किया है।
जांच में सामने आया कि यह गिरोह रात के अंधेरे में गायों को चुराकर उनकी क्रूर तरीके से हत्या करता था। गिरोह की महिला सदस्य गोमांस को पॉलिथीन में पैक कर अलग-अलग ग्राहकों को बेचती थीं और पशु के अवशेषों को बोरियों में भरकर नदी-नालों में फेंक देती थीं। फरवरी 2024 में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ किया गया था। छापेमारी में गोमांस के साथ-साथ गोकशी में प्रयुक्त लोहे की बाकी, चाकू, कुल्हाड़ी और अन्य उपकरण बरामद किए गए थे। गिरोह का सरगना मेराज कुरैशी 14 फरवरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
गोवध में रहे संलिप्त—-
जिला मजिस्ट्रेट के अनुमोदन के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद और समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 3(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गोवध जैसे संगीन अपराध में संलिप्त होने के कारण इन सभी के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]