
*गाजीपुर के पारा पावर हाउस से 10 ट्रांसफार्मर चोरी की घटना,, में एसडीओ ,दो जेई निलंबित, दो लाइनमैन बर्खास्त*। **जिम्मेवारी तय कर कार्यवाही* *की गई है ====विवेक खन्ना S E*

GRNews Network Brodcast center editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर।बिजली विभाग में बड़ी कार्रवाई हुई है। पारा पावर हाउस से 10 ट्रांसफार्मर चोरी होने के सनसनीखेज मामले में विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। जांच में लापरवाही सामने आने के बाद एसडीओ समेत तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि दो लाइनमैन को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। बताया जाता है कि पारा पावर हाउस से एक साथ दस ट्रांसफार्मर चोरी होने का मामला सामने आने के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया था। अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने उच्चाधिकारियों और टेक्निकल टीम से जांच कराई।जांच में कई कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई, जिसके बाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीओ प्रमोद कुमार और जेई राजीव गुप्ता व जेई नीरज खरवार को निलंबित कर दिया।वहीं संविदा पर कार्यरत लाइनमैन रमेश राम और शिवकुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने बताया कि मामले में जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की गई है और आगे भी दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।








