
*“गाजीपुर पुलिस के SPEL प्रोग्राम से युवाओं की बदली सोच”* 🔸* *पुलिस महानिदेशक (नियम एवं ग्रंथ), उत्तर प्रदेश द्वारा पुलिस अधीक्षक गाजीपुर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं अन्य अधिकारीगण के साथ गाजीपुर पुलिस लाइन सभागार में संचालित Student Police Experiential Learning (SPEL) Programme के तृतीय चरण की प्रगति की तीसरे चरण हुई समीक्षा गोष्ठी

GRNews Network Brodcast center editor in chief Ved prakash Srivastava गाज़ीपुर ।पुलिस महानिदेशक (नियम एवं ग्रंथ) उत्तर प्रदेश, श्री एल. वी. एंटनी देव कुमार द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ0 ईरज राजा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ0 राकेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी नगर श्री शेखर सेंगर, क्षेत्राधिकारी सैदपुर श्री रामकृष्ण तिवारी, क्षेत्राधिकरी भुड़कुडा /लाइन श्री शुभम वर्मा,क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद श्री अनुभव राजर्षि व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ जनपद गाजीपुर में संचालित (SPEL) के तृतीय चरण की प्रगति की समीक्षा गोष्ठी पुलिस लाइन्स, गाजीपुर में आयोजित की गई ।*
🔸*गाजीपुर। SPEL की गोष्ठी में श्री मनीष कुमार सोनकर (एन.एस.एस. जिला नोडल अधिकारी), डॉ0 साधना मौर्या (NSS)* तथा SPEL Programme में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राएं तथा जिन थानों— थाना कोतवाली, सैदपुर, सादात , मुहम्मदाबाद पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया, उनके थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे ।
🔸भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय के सहयोग से, गाजीपुर पुलिस के निर्देशन में संचालित इस 30 दिवसीय SPEL Programme के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली से संबंधित व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया । इसमें 20 दिवस थानों पर प्रशिक्षण, 06 दिवस विभिन्न शाखाओं का भ्रमण एवं ब्रीफिंग तथा 04 दिवस रिपोर्ट लेखन शामिल रहा । प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कानून एवं आपराधिक प्रक्रिया, अपराध अनुसंधान, यातायात नियंत्रण, साइबर अपराध, मानव तस्करी, महिला सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था जैसे विषयों की जानकारी दी गई । साथ ही उन्हें पुलिस लाइन्स, साइबर थाना, महिला थाना, एएचटीयू, यूपी-112, नारकोटिक्स सेल एवं मीडिया सेल का भ्रमण भी कराया गया ।
🔸 *गाजीपुर के 05 महाविद्यालयों* — स्वामी सहजानंद परास्नातक महाविद्यालय, राजकीय महिला स्नाकोत्तर महाविद्यालय, राजकीय महिला डिग्री कालेज सैदपुर, बापू महाविद्यालय सादात, शहीद स्मारक राजकीय डिग्री कालेज के कुल 50 छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम में सहभागिता की । इन्हें थाना कोतवाली, थाना सैदपुर, थाना मुहम्मदाबाद, थाना सादात पर व्यावहारिक प्रशिक्षण हेतु भेजा गया था । कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए ।
🔸इस कार्यक्रम से न केवल युवाओं को पुलिस की कार्यप्रणाली को निकट से जानने का अवसर मिलता है, बल्कि युवाओं को युवा मित्र के रूप में छात्र/छात्राओं का सहयोग प्राप्त करके पुलिस की छवि सुधार करने में मदद मिलती है।
🔸प्रतिभागियों द्वारा अपने अनुभव साझा करते हुए बताया गया कि कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व उनके मन में पुलिस विभाग के प्रति कई भ्रांतियाँ थीं, जो प्रशिक्षण के दौरान दूर हुईं । उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली, चुनौतियों एवं जिम्मेदारियों को निकट से समझा और जाना कि पुलिस कर्मी 24 घंटे जनसेवा में तत्पर रहते हैं । इस अनुभव से उनकी सोच में सकारात्मक परिवर्तन आया है ।
🔸गोष्ठी को संबोधित करते हुए श्रीमान पुलिस महानिदेशक द्वारा छात्र-छात्राओं के उत्साह एवं सहभागिता की सराहना करते हुए बताया गया कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का सशक्त माध्यम हैं तथा युवाओं को पुलिस से जुड़कर जन-जागरूकता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं कानून के प्रति सजगता बढ़ाने हेतु प्रेरित करते हैं । उन्होंने यह भी बताया कि युवा विभिन्न जागरूकता अभियानों, सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रमों एवं ऐसे प्रशिक्षण माध्यमों के जरिए गाजीपुर पुलिस के साथ सक्रिय रूप से जुड़ सकते हैं ।
🔸साथ ही श्रीमान पुलिस महानिदेशक द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को उत्तर प्रदेश पुलिस में चल रही भर्ती प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई । उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी प्रक्रिया के तहत कराई जा रही है। उन्होंने युवाओं को पुलिस सेवा के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस में सम्मिलित होकर जनसेवा हेतु आने का आह्वान किया ।
गाजीपुर पुलिस निष्पक्ष, पारदर्शी एवं उत्तरदायी तरीके से कार्य करते हुए आमजन की सुरक्षा एवं विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है । कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण एवं जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते हुए गाजीपुर पुलिस निरंतर जनहित में कार्यरत है, जिससे आम नागरिकों में विश्वास एवं सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हो रही है।
🔸इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक, सहायक नोडल अधिकारी उ0नि0शहीर सिद्दीकी थाना मरदह,म0उ0नि0 पल्लवी सिंह थाना कोतवाली, उ0नि0 मनोज पाण्डेय थाना सैदपुर, उ0नि0 सुरेन्द्र राम मिश्र थाना सादात,उ0नि0 अरविंद कुमार थाना मुहम्मदाबाद एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*
















