♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

गाजीपुर 14 अप्रैल, 2026 जनपद न्यायालय सभागार मे बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर की 135वी जयंती समारोह संपन्न**

GRNews Network Brodcast centre editor in chief Ved prakash Srivastava गाज़ीपुर(सू0वि0)- जनपद न्यायालय गाजीपुर के दसकक्षीय सभागार में डॉ0 भीम राव अंबेडकर की 135वीं जन्मदिवस जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जयंती समारोह आयोजन में धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर,  विजय कुमार-चतुर्थ, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय कक्ष सं0-01, गाजीपुर, श्रीमती अर्चना-।।, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण, तथा  कृपाशंकर राय, जिला शासकीय अधिवक्ता, फौजदारी, विद्वान अधिवक्तागण, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण व सुरक्षाकर्मी दस कक्षीय सभागार में प्रातः 10ः30 बजे उपस्थित हुए।
धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर ने डॉ0 भीम राव अंबेडकर की 135वीं जन्मदिवस के अवसर पर बताया  कि डॉ0 अंबेडकर भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, लेखक और समाज-सुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों/दलितों के प्रति होने वाले सामाजिक भेदभाव के विरूद्ध अभियान चलाया था तथा श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे।

आयोजन का संचालन श्रीमती अर्चना-।।, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर के द्वारा उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण, विद्वान अधिवक्तागण, कर्मचारीगण को डॉ0 बी0आर0 अंबेडकर के 135वीं जन्मदिवस के अवसर पर उनके जन्म स्थान, राजनीतिक संबद्धताऐं, शैक्षिक सम्बद्धता, व्यवसाय, पेशा, धर्म, पुरस्कार/सम्मान, पुस्तकें व अन्य रचनाएं इत्यादि के बारे मे अवगत कराया।
……………………………………..
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]