
बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की जयंती श्रद्धा,सम्मान सहित मनाई ,कॉग्रेस जनों ने*

GRNews Network Brodcast center editor in chief Ved prakash Srivastava
गाज़ीपुर।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष माननीय अजय राय जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को कैंप कार्यालय सकलेनाबाद, गाज़ीपुर में भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के उपरांत फुल्लनपुर ग्राम की दलित बस्ती में कांग्रेस पार्टी की ओर से बच्चों को कापी एवं पेन वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देना एवं समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने बाबा साहेब के विचारों को सामाजिक न्याय एवं समानता के लिए मार्गदर्शक बताते हुए अपने विचार व्यक्त किए।
जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने का कार्य किया। उनके विचारों को अपनाकर ही हम एक समतामूलक समाज का निर्माण कर सकते हैं। बच्चों को शिक्षित करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और प्रेरणा का स्रोत है। आज कांग्रेस पार्टी उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। बच्चों को शैक्षिक सामग्री वितरण इसी दिशा में एक छोटा प्रयास है।
पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे एवं पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ मार्कंडेय सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में संविधानिक मूल्यों की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। बाबा साहेब ने जो अधिकार हमें दिए हैं, उन्हें सुरक्षित रखना और समाज में समानता स्थापित करना कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता है।
एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि बाबा साहेब का सपना था कि हर व्यक्ति को समान अवसर मिले। कांग्रेस पार्टी उसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। शिक्षा के माध्यम से ही समाज में बदलाव संभव है और यह कार्यक्रम उसी सोच का हिस्सा है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे जिसमें प्रमुख रूप से प्रमुख रूप से डॉक्टर जनक कुशवाहा अजय कुमार श्रीवास्तव राघवेंद्र कुमार ज्ञान प्रकाश सिंह चंद्रिका सिंह हामिद अली डॉ सुमेर कुशवाहा महबूब निशा प्रकाश राय मंसूर जैदी राशीद जफरुल्लाह अंसारी अयूब भाई दिव्यांशु पांडे सुधांशु तिवारी इंद्रमल यादव आलोक यादव संजय सिंह चंद्रशेखर आर्य शंभू सिंह कुशवाहा संजय गुप्ता सुंदरलाल जायसवाल राजेश सिंह सत्येंद्र यादव इरफान शंभू कुमार राघवेंद्र चतुर्वेदी शबीहूल हसन अजलाल अब्बासी अहमद कमल राजेश उपाध्याय रमेश चंद्र गुप्ता शिवम पटेल सत्येंद्र यादव अब्दुलहक मोहम्मद हनीफ आदि लोग उपस्थित रहे।
भवदीय
अजय कुमार श्रीवास्तव पीसीसी सदस्य, प्रवक्ता- जिला कांग्रेस कमेटी गाज़ीपुर
















