*पहले आओ और पहले पाओं के तर्ज पर हो रहा चंदन पौध का वितरण**

GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर। राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड जोगिंदर नगर जिला मंडी (हिमाचल) द्वारा डॉ. अरुण चंदन
क्षेत्रीय निदेशक के आवीदेशानुसार मिशन जामवंत से हनुमान जी की मांग पर 6 सितंबर को
1,000 चंदन नर्सरी पौधे प्राप्त हुई। जिला मुख्यालय सिद्धेश्वर नगर कालोनी से जहां तहसील
सदर, सैदपुर, जखनियां, जमानियां और सेवराई के औषधीय उत्पादक कृषिकों, वृक्षारोपणप्रेमियों
एवं उन्नतशील/विशेषज्ञ कृषकों को नियमित रूप से वितरित किया जा रहा है, वही आयुष
क्लस्टर केंद्र कुंडेसर से तहसील मोहम्मदाबाद, कासिमाबाद के औषधीय उत्पादक कृषकों, सुरक्षित
स्थान रखने वाले पर्यावरण-वृक्षारोपणप्रेमियों को चंदन के पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। नर्सरी
विशेषज्ञ उत्कृष्ट पांडेय के अनुसार 10-10 फुट के अंतराल पर बीच में 5 फुट पर सहायक / प्रमोटर
पौधे कैजरीना लगाया जा रहा है। बता दें कि चंदन की नर्सरी पौधे बहुत ही सीमित मात्रा में बचे
हुए हैं और पहले आओ, पहले पाओ के तर्ज पर प्रत्येक आधार कार्ड की छाया प्रति पर दो या
अधिकतम पांच पौधे सुलभ कराएं जा रहे हैं। गत वर्ष भी 1,000 चंदन के पौधे सुलभ कराए गए
थे। मिशन जामवंत के राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकुमार सिंह और राष्ट्रीय औषधि विशेषज्ञ रंग बहादुर
सिंह ने तत्काल औषधि उत्पादन कृषकों, पर्यावरण विशेषज्ञों और वृक्षारोपणप्रेमियों से चंदन
रोपण करके गाजीपुर को औषधि वृक्षारोपण में न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि भारत वर्ष में प्रथम
स्थान दिलाने का अनुरोध किया है।
















