♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*जन शक्ति के बूथ संख्या240,241,242,243,244,245पर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जिला व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक प्रमोद वर्मा ने*

GRNews Network Brodcast center editor in chief Ved prakash Srivastava

स्थानीय जखनियां। जखनियां मण्डल प्रथम के जखनियां शक्तिकेन्द्र के बूथ संख्या 240, 241, 242, 243, 244, 245 पर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने अपने आवास पर पार्टी का झंडा लगाया और पार्टी के मनीषि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उक्त अवसर पर प्रमोद वर्मा ने कहा 6 अप्रैल 2026 को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 47वें स्थापना दिवस पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ और ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को पुनः दोहराने का है। भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है, जो कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। वर्मा ने कहा राष्ट्र सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ
आज ही के दिन भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ। यह पार्टी देश की एकता, अखंडता और गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आइए, हम सभी मिलकर
“सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और मजबूत बनाएं। इस अवसर पर कुलभास्कर पांडेय, उमाशंकर यादव, अशोक गुप्ता, मिठुर वर्मा, अशोक कुशवाहा, बिंदु गुप्ता, प्रशांत सिंह, सुनील सिंह, वरुण पांडेय, विजय गुप्ता, राजेश जायसवाल सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहें।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]