
गाजीपुर अधीक्षक ने किया गहमर रेवतीपुर थाने काऔचक निरीक्षण* **

G R News गाजीपुर 7मई 2024 को पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना रेवतीपुर व थाना गहमर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीसीटीएनएस,महिला हेल्प डेस्क,कार्यालय, मेस,बैरक इत्यादि का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। तत्पश्चात आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को स्वतंत्र,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के दृष्टिगत जनपद में आने वाले केंद्रीय बलों के ठहरने हेतु गहमर थाना क्षेत्र में स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा वहां मौजूद आधारभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*

















