♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जंगीपुर, मरदह, बिरनो थाना क्षेत्र के गांव में भीषण हो रही चोरियों के पर्दाफाश हेतु समाजवादी पार्टी ने जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में दिया पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन**

*GRNews Network & Brodcast centre editor in chief Ved prakash Srivastava

गाजीपुर 30मार्च । समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में जनपद में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और खासकर जंगीपुर ,मरदह और विरनो थाने के अन्तर्गत विभिन्न गांवों में लगातार हो रही भीषण चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने और चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग किया।
जंगीपुर विधायक डॉ विरेन्द्र यादव ने इन घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है।जनपद में आपराधिक घटनाओं की बाढ़ आ गयी है। अपराधियों में न कानून का भय है न पुलिस का खौफ। अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने विरनो थाने में लगातार सात घरों मरदह क्षेत्र में पांच घरों में हुई भीषण चौरी की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा इन चोरी की घटनाओं से पूरे क्षेत्र में दहशत है, चोरी के डर से लोगों की नींद हराम है।
इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य पारस नाथ यादव,पंकज यादव,रामबरत यादव, कन्हैया यादव,प्रभु नाथ राम आदि मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]