♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

“पूर्वोत्‍तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय वाराणसी में सीबीआई टीम ने मारा छापा, सीनियर डीईएन नकदी के साथ गिरफ्तार*

GR news network एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय लहरतारा में लखनऊ सीबीआई की टीम ने छापा मारा। मंगलवार की दोपहर धमकी सीबीआई की टीम ने कार्यालय में तैनात सीनियर डीईएन टू सत्यम सिंह को दो लाख 20 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। अधिकारी के घर से कैश, आभूषण और लग्जरी आइटम सीबीआई की जांच में मिले हैं। रेलवे ट्रैक परियोजना के बिल भुगतान में हीलाहवाली और कमीशनबाजी का मामला बताया जा रहा है। ट्रैक के कार्य में बिल पास करने के एवज में लंबे समय से कमीशन की मांग का आरोप है। फिलहाल सीबीआई ने अधिकारी के लैपटॉप, रजिस्टर और मोबाइल को कब्जे में लिया है। कई फाइलों और रिकॉर्ड को खंगाले गए हैं। सीबीआई की धमक की सूचना से पिछले डेढ़ वर्ष से अधिक समय से मंडल में तैनात इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी के करीबियों ने अपने-अपने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिए। डीआरएम बिल्डिंग में छापा से कई ठेकेदार और अधिकारी दोपहर बाद ही खिंसक लिए। मामले में कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]