
थाना नगसर हाल्ट पुलिस टीम द्वारा 42 पेटी देशी शराब ब्ल्यू लाईम (प्रति पेटी 45 पाऊच 200 ML) कुल 378 लीटर जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 141750/- रुपये व एक अदद चार पहिया वाहन स्कार्पियो बरामद किया गया ।*

GRNews Network Brodcast center editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक *25.03.2026* को उ0नि0 निरंकार प्रसाद मय हमराह द्वारा गगरन नहर पुलिया के पास संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर *सरहुला चट्टी* के दिलदारनगर जाने वाले रोड पर ही स्कार्पियो को पकड़ा गया तथा चालक अंधेरे का लाभ उठाते हुये गाड़ी छोड़कर फरार हो गया । मौके पर वाहन स्कार्पियो सफेद रंग रजिस्ट्रेशन नं0- रजि0 नं0 UP80BR9345 की तलाशी ली गई तो कुल 42 पेटियां शराब गाड़ी के अन्दर पीछे वाले सीट पर लदा हुआ बरामद हुआ । जिसमे से एक पेटी को खोलकर देखा गया तो 45 पाउच भरा हुआ था। उक्त पेटी से एक पाउच को निकाल कर देखा गया तो उस पाउच पर ब्ल्यू लाईम (देशी शराब मसाला), शुद्ध मात्रा 200 मि.ली तीव्रता 36.% वी/वी लिखा हुआ है । जिसको नियमानुसार बरामदशुदा माल व वाहन को कब्जा पुलिस लिया गया । जिसके सम्बंध में थाना स्थानीय पर *मु0अ0सं0-11/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम* पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*बरामदगी का विवरण –*
42 पेटी देशी शराब ब्ल्यू लाईम (प्रति पेटी 45 पाऊच 200 ML) कुल *मात्रा* – 378 लीटर कीमत- *141750/ रुपये* , सीज वाहन- एक अदद वाहन स्कार्पियो सफेद रंग रजिस्ट्रेशन नं0- रजि0 नं0 UP80BR9345
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस वाली टीम-*
1.उ0नि0 निरंकार प्रसाद मय टीम थाना नगसर हाल्ट जनपद गाजीपुर ।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*

















