♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मिशन शक्ति चौपाल जमानिया में संपन्न डीआईजी ,एवं एसपी ने नारी सम्मान एवं स्वावलंबन कार्यक्रमों के बारे जागरूक किया ,महिलाओं को

गाजीपुर 9 अक्टूबर जमानियां कस्बे में स्थित मिलन मैरिज लान में *पुलिस उपमहानिरीक्षकवाराणसी परिक्षेत्र* ,वाराणसी तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा मिशन शक्ति के तहत चौपाल का आयोजन किया गया । चौपाल में पुलिस उपमहानिरीक्षक* एवम पुलिस अधीक्षक द्वारा जमानियां तहसील/सर्किल क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों ,गांव की महिलाओं तथा बालिकाओं, एएनएम, आशा कार्यकर्त्री, बीसी सखी तथा थाना क्षेत्र के सभी ग्राम प्रहरियों को *मिशन शक्ति* नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया गया। उच्च अधिकारियों द्वारा बच्चियों एवं महिलाओं को उनके प्रति होने वाले किसी भी अपराध एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस एवं *शक्ति मित्र* महिला पुलिस कर्मियों को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। द्वारा छात्राओं एवं महिलाओं को महिला संबंधित सभी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जैसे *1090,1076,1098, 181,112,102 और 108* के बारे में विस्तार से बताया गया तथा उन्हें यह भी बताया गया कि इन नंबरों पर आपकी शिकायत सुनने के लिए महिला कर्मी को ही नियुक्त किया गया है।द्वारा वहां उपस्थित महिलाओं से उनकी विभिन्न समस्याओं को भी सुना गया तथा उसके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया।इसके बाद महोदय द्वारा थाना जमानियां का निरीक्षण भी किया गया।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, एसडीएम जमानियां, क्षेत्राधिकारी जमानियां,जमानियां सर्किल के सभी थानाध्यक्ष तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी गण मौजूद थें।
*पुलिस मीडिया सेल*
*जपनद गाजीपुर*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]