
हजारों साल नरगिस अपनी बेनूरी पर रोती है ,बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा*– *कांशीराम जी युगपुरुष — लाल बिहारी यादव*

GRNews Network & Brodcast center editor in chief Ved prakash Srivastava गाज़ीपुर 15मार्च को समाजवादी पार्टी गाजीपुर के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में शोषितों वंचितों की प्रखर आवाज,समाज सुधारक एवं सामाजिक न्याय के पुरोधा मान्यवर कांशीराम जी के जयंती पीडीए दिवस के रूप में शहर मुख्यालय स्थित सरजू पांडे पार्क में मनाई गई।
इस अवसर पर पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पीडीए की ताकत को मजबूत कर उनकी सोच की समाजवादी पार्टी सरकार एवं अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रजनीकांत और उनके साथियों ने समाजवादी गीत से किया।
इस समारोह के मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव ने कांशीराम जी को युग पुरुष बताते हुए कहा कि अपनी प्रगतिशील सोच से उन्होंने समाज को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि उनकी मंशा के अनुसार बहुजन समाज को संगठित होने की जरूरत है। यदि हम संगठित होकर अपने हक और अधिकार की लड़ाई नहीं लड़े और तानाशाह भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल नहीं किया तो न हमारे हक- अधिकार बचेंगे न संविधान और लोकतंत्र। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते हम सचेत नहीं हुए तो यह सरकार अपनी नापाक हरकतों से यह सरकार हमारे घरौंदों और सपनों को चकनाचूर कर देगी। कांशीराम जी के बताये रास्ते पर चलकर हम सबको संघर्ष कर देशहित में इस सरकार को सत्ता से बेदखल करने की जरूरत है।
जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कांशीराम जी दलितों पिछड़ों कै मसीहा थे। उन्होंने बहुजनवाद का सिद्धांत प्रतिपादित करते हुए आजीवन वंचितों और शोषितों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ते रहे। उनके आंदोलन का ही परिणाम था कि दलित पिछड़ा और मुसलमान अपने हक हकूक के लिए जागरूक हुए।वज्ञ बहुजनों को इस देश के हुक्मरान के रूप में देखना चाहते थे उनका मानना था कि जब तक बहुजन के लोग हुक्मरान नहीं बनेंगे तब तक उनका कल्याण नहीं होगा। कांशीराम जी पूरे जीवन अम्बेडकर जी के मिशन को आगे बढ़ाते रहे। उन्होंने अपने जीवन में विवाह न करने और सम्पत्ति इक्ट्ठा न करने का प्रण किया उन्होंने पूरे जीवन इस प्रण का पालन किया।वह आजीवन निचले तबके के लोगों के उत्थान के लिए संघर्ष करते रहे। उन्होंने कहा कि जब तक धरती पर असमानता और शोषण है मान्यवर कांशीराम जी के विचार प्रासंगिक रहेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक डॉ विरेन्द्र यादव,विधायक जै किशन साहू,सोएब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी,पुर्व विधायक सैय्यदा शादाब फातिमा,पुर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पुर्व विधायक चौधरी लालता प्रसाद निषाद, उमाशंकर कुशवाहा,राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, ओपी भारती,पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव,सुदर्शन यादव, पुनीता यादव,बलिराम पटेल,रामवचन यादव, सुशील जायसवाल, अरुण कुमार श्रीवास्तव,विभा पाल, देवनाथ कुशवाहा,महेन्द्र चौहाध, राजकुमार पांडेय, डॉ रमाशंकर राजभर, रामाधार यादव,रीता विश्वकर्मा, अशोक कुमार बिन्द,रविन्द्र प्रताप यादव,सुजीत यादव ,आत्मा यादव, मन्नू सिंह,शौर्या सिंह,मुन्नीलाल राजभर, आशीष यादव उर्फ राहुल यादव,अमित ठाकुर,विजय शंकर यादव,रामदरस यादव,अभिषेक कुशवाहा, पूजा गौतम, रीना यादव , सत्येन्द्र यादव हत्या,डॉ समीर सिंह,तहसीन अहमद, गोवर्धन यादव,अवधेश यादव डॉ संजय कन्नौजिया, गोविंद यादव,सदानंद कन्नौजिया,जै हिंद यादव,वृजदेव खरवार, योगेंद्र राय, राजेन्द्र यादव, परशुराम बिंद,जमुना यादव, अनिल प्रधान, कमलेश यादव, मार्कण्डेय यादव,आदि मौजूद थे। इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

















