
साईं बाबा की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई*

G R News network अमित श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ मिर्जापुर
मिर्जापुर।श्रीसाईं परिवार सेवा संगठन मीरजापुर के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फाल्गुन महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ 10 मार्च को संपन्न हुआ। महोत्सव के दौरान सभी धर्मों के लोगों ने साईं बाबा की पालकी को कंधा देकर मानवता और सामाजिक एकता की मिसाल प्रस्तुत की, महोत्सव के अंतर्गत गौमाता का भंडारा, सुंदरकांड पाठ, राम महिमा का वर्णन तथा साईं बाबा को छप्पन भोग अर्पित किया गया। कार्यक्रम में चंडीगढ़ से पधारी महामंडलेश्वर श्री 1008 महंत सोनाक्षी नंद गिरी तथा अष्टकोशल केशव महाराज जी के सान्निध्य में पूरा मीरजापुर शहर साईंमय हो गया।साईं आंचल मंदिर प्रांगण से भव्य साईं बाबा पालकी यात्रा निकाली गई, जिसमें बैंड-बाजे, हाथी, घोड़ा, ऊंट तथा गौमाता के साथ श्री साईंनाथ महाराज के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। पालकी यात्रा के दौरान नगर में फूलों की होली खेली गई और जगह-जगह भक्तों द्वारा शरबत, पानी, ठंडई आदि की व्यवस्था की गई।इस अवसर पर बंदना राय, संजीव बाजपेई, विपिन पुजारी, बंटी मल्होत्रा, अमित टंडन, अंशु अग्रवाल, स्नेहिल सिंह, राज महेश्वरी, लक्ष्मण केशरवानी, पारस अग्रहरि, बंटी भार्गव, ऋषि तिवारी, राकेश साहू, राजेंद्र साहू, बाबा यादव, विक्की, ऐश्वर्य, प्रफुल्ल, दीपक माली, राजेश गुप्ता, सौरभ गुप्ता, नमन नागपाल, शिव शुक्ला, ज्योति गुप्ता, पूनम नागपाल, अंश अनंत, रिंकू दुबे, आयुष पाण्डेय, जोगेंद्र चौहान, अनिल जायसवाल, पिंकी, ईशान पुजारी, अभयराज सहित अनेक भक्तों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।शाम को आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्री साईं परिवार सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष शुभम कुमार गुप्ता एवं मंदिर ट्रस्टी राजकुमारी नागपाल ने एक माह से तैयारी में जुटे सभी कार्यकर्ताओं—बंदना राय, संजीव कुमार, आशीष श्रीवास्तव, दिव्या सचान,शिवम जायसवाल, अमित गुप्ता, रवि अग्रवाल, शिवम यादव आदि को अंगवस्त्र व मोती की माला पहनाकर सम्मानित किया और सभी साईं भक्तों व प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

















