♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

थाना दिलदारनगर पुलिस द्वारा गुमशुदा बालक 24 घंटे के अंदर बरामद, मां अपना बेटा पाकर खुश ***

गाजीपुर 25 अक्टूबर।श्रीमती लीलावती देवी पत्नी ओमप्रकाश गुप्ता निवासनी वार्ड नम्बर 04 दिलदारनगर बाजार थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर ने दिनांक 23.10.23 को लिखित सूचना दिया कि मेरा लड़का नितीश कुमार गुप्ता दिनांक 20.10.23 को समय करीब 10.00 बजे दिन मे घर से बिना किसी को बताये चला गया और वापस घर नही आया, काफी खोजबीन किया और कुछ पता नही चल पा रहा है।  जिसकी सूचना पर प्रभारी निरीक्षक दिलदारनगर द्वारा गुमशुदा उपरोक्त की तलाश की गयी लेकिन नही मिला, पुनः आज दिनांक 24.10.23 को गुमशुदा उपरोक्त की तलाश कर 24 घण्टे के अन्दर गुमशुदा नितीश कुमार गुप्ता उपरोक्त को सकुशल बरामद कर आवेदिका श्रीमती लीलावती देवी उपरोक्त के सुपुर्दगी मे दिया गया। गुमशुदा नितीश कुमार गुप्ता उपरोक्त से पूछताछ की गयी तो बताया कि भदौरा से ट्रेन मे बैठ गया था, दिलदारनगर उतरना था, लेकिन ट्रेन से उतर नही पाया और बनारस चला गया था, तथा यह भी बताया कि मुझे कोई लेकर नही गया था, और ना ही मेरे साथ घटना हुई है।  पुलिस के सक्रियता से आवेदिका 24 घण्टे के अंदर अपना बेटा नितीश कुमार गुप्ता को पाकर काफी खुश हुई और पुलिस वालो तथा पुलिस विभाग की काफी प्रशंसा किया

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]