
गायत्री शक्तिपीठ द्वारा निकाली गई कलश यात्रा*

GRNews Network ब्यूरो अमित श्रीवास्तव
मीरजापुर ।गायत्री शक्तिपीठ मोर्चाघर के द्वारा 13 नवंबर को मेडिकल कॉलेज से कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ो महिलाओं ने पीले परिधान में कलश अपने सिर पर धारण करते हुए कलश यात्रा में शामिल हुई इसका समापन सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल विजयपुर में कथा स्थल पर हुआ , समाज के लोगों में अच्छा संस्कार, सनातन धर्म का महत्व समझाने के उद्देश्य से 13 नवम्बर से दिनांक 20 नवम्बर तक डॉ० सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल, मीरजापुर के प्रांगण में पूर्णतः नि:शुल्क संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का आयोजन हो रहा है श्रीमद् भागवत कथा प्रतिदिन अपराह्न 2 बजे से सायं 6 बजे तक आयोजित होगा 20 नवंबर को प्रातः 08:00 बजे हवन के साथ पूर्णाहुति एवं दोपहर 12:30 बजे से प्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा |*
उक्त अवसर पर पंडित सुरेश चंद्र पाण्डेय,आयुष कुमार सर्राफ, प्रीती सर्राफ , योगेश सर्राफ, मनीष सर्राफ, सत्य शर्मा दुबे, अरुण उपाध्याय, इंदुमती मिश्रा, आकांक्षा गुप्ता सहित कई भक्तगण उपस्थित थे |








