♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*गाजीपुर जिला कारागार में उमड़ा होली का उत्साह: बंदियों के बीच मिठाई वितरण के साथ परिजनों को सौंपा गया पारिश्रमिक चेक*

GRNews Network Brodcast center editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर 2 मार्च 2026 ( सूचना विभाग) उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति के जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों ने जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों के बीच अबीर-गुलाल, गुजिया और मिठाइयां वितरित कर होली की खुशियां बांटीं। प्रादेशिक कमेटी के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में कारागार में मौजूद बच्चों के लिए भी विशेष रूप से पिचकारियों की व्यवस्था की गई, ताकि वे भी त्योहार के खुशियों में शामिल रहें। मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए, जेल प्रशासन और समिति के सहयोग से तीन बंदियों द्वारा किए गए श्रम के एवज में उनके परिजनों को पारिश्रमिक का चेक प्रदान किया गया। इसमें क्रमशः 9,772 रुपये, 3,450 रुपये और 6,284 रुपये की धनराशि के चेक सौंपे गए, ताकि उनके परिवारों को आर्थिक संबल मिल सके।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिला कारागार में कुल 525 बंदी निरुद्ध हैं। इनमें विचाराधीन बंदी 442, सिद्ध दोष (सजायाफ्ता) कैदी 82 हैं। जबकि 01 बंदी पॉक्सो एक्ट के तहत मृत्युदंड की सजा प्राप्त है। जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह ने इस अवसर पर कहा कि, “उ.प्र. अपराध निरोधक समिति जेल मैनुअल के तहत बंदियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सुधार हेतु निरंतर कार्य कर रही है। हमारा मानना है कि पाप से घृणा करनी चाहिए, पापी से नहीं।”
जेल अधीक्षक जगदम्बा प्रसाद दूबे ने समिति के इस पुनीत कार्य की सराहना की और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान जेलर शेषनाथ यादव और जेल डॉक्टर शिशिर शैलेश ने भी बंदियों के सुधार हेतु ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर जेल के गणमान्य उपस्थिती में जेल प्रशासन: जेलर शेषनाथ यादव, डिप्टी जेलर राजेश कुमार, रवींद्र सिंह, सुशीला श्रीवास्तव, जेल डॉक्टर शिशिर शैलेश, संजय कुमार, जेल शिक्षक धर्मेंद्र कुमार एवं अभय मौर्या। इस मौक़े पर समिति पदाधिकारी जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह, सुनील गुप्ता, सुजीत कुमार सिंह, सुनील सिंह, शेरशाह, कृष्ण कुमार, प्रभाकर सिंह, इंद्र बहादुर सिंह, वसीम रज़ा मौजूद रहे।
……………………
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]