♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

होली व ईद पर्व सकुशल संपन्न कराने हेतु डीएम एसपी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों किया पैदल मार्च*

*GRNews Network Brodcast centre editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर 01 मार्च, 2026 (सू0वि0)- जनपद में आगामी त्योहारों होली तथा रमजान माह को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी अविनाश कुमार  एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईरज राजा, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक शहरी राकेश मिश्रा, तथा उपजिलाधिकारी सदर रविश गुप्ता, सीओ सिटी के द्वारा पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली सदर क्षेत्र से व्यापक रूट मार्च किया गया। रूट मार्च पुलिस चौकी विशेश्वरगंज से  प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों लंका, रेलवे स्टेशन, रेलवे प्लेट फॉर्म एवं अन्य क्षेत्रों मे पैदल गस्त किया। इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा आम जनमानस, व्यापारियों तथा स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए आगामी त्योहार को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की गयी।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है और प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से प्राप्त अपुष्ट सूचनाओं को साझा करने से बचें। यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों से संवाद भी किया तथा उन्हें आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं भी दी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि त्योहारों के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है तथा सोशल मीडिया सेल को भी सक्रिय किया गया है, जिससे भ्रामक एवं भड़काऊ पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान व्यापारियों एवं नागरिकों से अपील की गई कि वे प्रशासन का सहयोग करें, निर्धारित समय-सारिणी एवं दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या प्रशासन को दें। रूट मार्च के दौरान क्षेत्रीय अधिकारियों, थाना प्रभारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद रही। प्रशासन की इस पहल से आम नागरिकों में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण देखने को मिला। जनपद प्रशासन ने पुनः सभी नागरिकों से अपील की है कि आगामी त्योहार को परंपरागत उत्साह, भाईचारे एवं शांति के साथ मनाएं तथा जनपद में अमन-चौन और सौहार्द बनाए रखने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
………………………………..
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]