♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*जनपद न्यायाधीश संजय कुमार दीप प्रज्वलित कर किया राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन,कुल,101289 मामले अंतिम रूप से निस्तारित एवम909000 रुपए धनराशि के संबंध में आदेश पारित *

गाजीपुर 10सितम्बर, 2023 (सू0वि0)- माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली से प्राप्त निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के तत्वाधान में गतदिनाक 09.09.2023 को प्रातः 10ः30 बजे जनपद न्यायालय गाजीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर श्री संजय कुमार- VII जनपद न्यायाधीश द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप-प्रज्ज्वलित कर लोक अदालत का उद्घाटन किया गया तथा माननीय महोदय द्वारा लोक अदालत के सफलता हेतु सभी अधिकारियों को अधिक से अधिक निस्तारण हेतु प्रोत्साहित किया गया। श्री राकेश कुमार. VII नोडल अधिकारी, लोक अदालत गाजीपुर एवं श्री दीपेन्द्र कुमार गुप्ता, पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर, द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण हेतु नियत वादों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गयी। इस अवसर पर सचिव ने बताया कि लोक अदालत से न्याय के क्षेत्र में क्रान्ति आई है और लोगो में विधिक जागरूकता भी बढ़ी हैं। उनके द्वारा माननीय जनपद न्यायाधीश के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु किये गये प्रयासों के बारे में संक्षेप में जानकारी दी गयी तथा सामान्य अदालत एवं लोक अदालत में अन्तर को विस्तार से बताया गया।
इस अवसर पर श्री संजय कुमार- VII जनपद न्यायाधीश गाजीपुर, श्री चन्द्र प्रकाश तिवारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-01, गाजीपुर, श्री मो0 गजाली, एस0सी0/एस0टी0 एक्ट गाजीपुर, श्री संजय कुमार यादव-I अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-4, गाजीपुर एवं श्री शरद कुमार चौधरी, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी गाजीपुर, श्री स्वप्न आनंद, सिविल जज (सी0डि0) गाजीपुर, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी गाजीपुर, श्री दीपेन्द्र कुमार गुप्ता, पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर, व जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी कृपा शंकर राय सहित न्यायालय के कर्मचारीगण सम्मलित हुए।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 108773 मामले निस्तारण हेतु नियत किये गये थे, जिसमें से सुलह समझौतें एवं संस्वीकृति के आधार पर कुल 101289 वाद अंतिम रूप से निस्तारित किये गये। राजस्व विभाग आदि के 8203 मामले, विभिन्न न्यायालयों द्वारा 18017 मामले तथा बैंक एवं अन्य विभाग द्वारा कुल 75069 मामले निस्तारित किये गये।
प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय, गाजीपुर द्वारा 10 वाद निस्तारित किये गये तथा न्यायालय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा कुल 58 वाद निस्तारित किये गये व कुल-9090000/-रू0 की धनराशि के संबंध में आदेश पारित किया गया।
जनपद न्यायालय गाजीपुर में फौजदारी मामलों में सबसे अधिक निस्तारण मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी श्री शरद कुमार चौधरी द्वारा तथा दीवानी मामलों में सबसे अधिक निस्तारण सिविल जज (वरिष्ठ संवर्ग) स्वप्न आनन्द द्वारा किया गया।
पूर्णकालिक सचिव द्वारा जनपद न्यायालय के कर्मचारीगण, अधिवक्तागण, मीडियाकर्मी तथा पुलिस एवं प्रशासन विभाग के प्रति अपना धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]