
*दिलदारनगर फतेहपुर में होली मिलन व चैता सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न*संरक्षक हवलदार सिंह ने अंगवस्त्रम देकर कलाकारों को किया सम्मानित* **

GR News network editor in chief ved Prakash shrivtastav
दिलदारनगर l: दिलदारनगर क्षेत्र के फतेहपुर गांव में गुरुवार की रात होली मिलन व चैता समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बिहार और यूपी के कलाकारों ने ऐसा जलवा बिखेरा की पूरी महफिलझूम उठी।कार्यक्रम की शुरुआत बाबा महेश्वर दास के भजन न कहु से दोस्ती ना काहू से बैर से हुआ। तो वही कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति वह वह श्रृंगार रस के होली चैता और चैती सुना कर माहौल में समा बांध दिया।आयोजन के संरक्षक समाजसेवी हवलदार सिंह यादव ने सभी कलाकारों को अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया।
आरा से पधारे सुप्रसिद्ध लोकगीत गायक दीपक दुलारा ने पारंपरिक चैता गीत हे राम जी जन्म मिले चइत महिनवा तथा महुआ बिने हम ना जाएब हे राम देवरा के संगवा गाकर सबको झुमा दिया। वहीं मॉडल प्रियंका ने अपने नृत्य से सबका मन मोह लिया।गायक ओमप्रकाश दीवाना ,रेनू यादव ,सोनाली, सौरभ मिश्रा आदि गायक भी अपने मधुर गीतों से दर्शकों को सारी रात झूमने के लिए मजबूर कर दिया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित विधानसभा जमानियां के विधायक ओम प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने सांस्कृतिक मंच पर पहुंच कलाकारों के हौसला अफजाई किया तो वहीं उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गवई माटी में चैता चैती और होली का अपना विशेष स्थान है जहां लोग अपनी सोंधी माटी की जुबान भोजपुरी में अपने परंपरागत इस लोक गायन विद्या को जिंदा रखे हुए हैं जो आपसी प्रेम और भाईचारे का जीता जागता उदाहरण है।भोजपुरी हमारे क्षेत्र के रग रग में बसी हुई भाषा है ।जिसकी मधुरता बिहार और यूपी ही नहीं बल्कि विदेश में भी इसकी अलग पहचान है।इस कार्यक्रम में संयोजक ब्रह्मानंद सिंह उर्फ कप्तान कास्टिंग डायरेक्टर मौसम महादेव धीरेंद्र यादव ,लक्ष्मण विश्वकर्मा ,कल्लू यादव ज्ञानू यादव ,अनिल यादव गुड्डू यादव सभासद लखन जायसवाल, दीपक गुप्ता, मिथिलेश यादव, सुरेंद्र गुप्ता आदि हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे


















