
धन उगाही हेतुदेह व्यापार के धंधे में लिप्त, एस बी होटल एंड रेस्टोरेंट को सीज किया प्रशासन ने*

GRNews Network Brodcast centre editor in chief Ved prakash Srivastava
गाज़ीपुर 28.फरवरी2026 को थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को सूचना प्राप्त हुई कि आमघाट कॉलोनी महिला डिग्री कालेज के पास स्थित एस0वी0 होटल एंड रेस्टोरेन्ट के संचालक द्वारा रेस्टोरेन्ट के अंदर केबिन तैयार करके देह व्यापार के क्रम में युगल जोड़ो को बिना उनका पहचान पत्र प्राप्त किये हुए और बिना किसी अधिकारिता के स्थान उपलब्ध कराया जाता है तथा इसके एवज में उनसे मोटी धनराशि भी वसूल किया जाता है। उक्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली मय टीम राजपत्रित पुलिस अधिकारीगण द्वारा मौके पर जाकर तलाशी ली गई तो रेस्टोरेंट में कुछ युगल केबिन से बाहर निकलते हुए मिले। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि रेस्टोरेन्ट के प्रथम तल पर कई केबिन बने हुए हैं। जहाँ से तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक वस्तुएँ तथा कई रजिस्टर एवं अन्य अनधिकृत कागजात प्राप्त हुए । निरीक्षण के दौरान उपस्थित कर्मचारी ने पूछताछ पर बताया कि होटल के संचालक विशाल पाण्डेय एवं उनके सहयोगियों द्वारा इच्छुक लड़के लड़कियों से धनराशि प्राप्त कर रजिस्टर के बिना कोई इन्ट्री किये हुए तथा सम्बन्धित का बिना परिचय पत्र प्राप्त किये हुए उन्हें रेस्टोरेन्ट में निर्धारित अवधि के लिए स्थान उपलब्ध कराया जाता था । सार्वजनिक स्थान / सामान्यजन के उपयोग में आने वाली उक्त रेस्टोरेन्ट का उपयोग देह व्यापार जैसे अनैतिक कार्य के लिए किया जाना दण्डनीय अपराध है। इसके बाबत थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर में एस0वी0 होटल एंड रेस्टोरेन्ट के संचालक विशाल पाण्डेय आदि के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा होटल की अस्थायी रूप से तालाबंदी की गई है।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*

















