
अधिवक्ता अरविंद कुमार सिंह के इलाज हेतु जिला अधिवक्ता संघ भभुआ कैमूर के द्वारा ₹30000 तीस हजार रुपए का चेक उनकी पुत्री स्नेहा कुमारी के नाम से दिया गया ***

**GRNews Network Brodcost centre editor in chief Ved Prakash Srivastava
कैमूर भाभुवा।21 मई सन 2025 को जिला अधिवक्ता संघ कैमूर भभुआ के वरीय अधिवक्ता अरविंद कुमार सिंह ग्राम डिहरा थाना कुदरा जिला कैमूर का तबीयत 20 अप्रैल 2025 से खराब जिनका इलाज बनारस पटना हरिद्वार में भी इलाज चल रहा है वह वर्तमान में भभुआ वार्ड नंबर 07 में अपने परिवार के साथ रहते हैं उनके किडनी में इंफेक्शन है बीपी शुगर भी बड़ा रह रहा है टाइफाइड भी हो गया है दोनों हाथ से दिखाई कम दे रहा है बहुत ही परेशानियों से गुजर रह रहे है। उनकी पुत्री स्नेहा कुमारी के द्वारा जिला अधिवक्ता संघ कैमूर भभुआ को अपने पिता अरविंद कुमार सिंह अधिवक्ता के इलाज हेतु आवेदन दिया गया है। इस पर तत्काल जिला अधिवक्ता संघ भभुआ कैमूर के द्वारा ₹30000 का चेक अधिवक्ता अरविंद कुमार सिंह के पुत्री स्नेहा कुमारी के नाम से दिया गया। महासचिव मंटू पाण्डेय ने बताया कि अरविंद कुमार सिंह अधिवक्ता का तबीयत 20 अप्रैल 2025 से खराब चल रहा है उनके घर पर दिनांक 18 मई सन 2025 को हाल चाल लेने के लिए गया था। तबीयत काफी खराब चल रहा है इसलिए उनको संघ से इलाज हेतु आर्थिक सहयोग के रूप में ₹30000 का मूल चेक दिया गया। चेक देते समय अध्यक्ष रविंद्र नाथ चौबे महासचिव मंटू पाण्डेय उपाध्यक्ष अनिल कुमार कोषाध्यक्ष अजीत कुमार उपस्थित थे।








