♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*तेतरा देवी महाविद्यालय पर शक्ति केंद्र प्रमुख की बैठक संपन्न*

GRNews Network Brodcast center editor in chief Ved prakash Srivastava

स्थानीय जखनिया। तेतरा देवी महा विद्यालय पर शक्तिकेंद्र प्रमुख की बैठक संपन्न हुई। SIR को लेकर भाजपा ने कमर कस लिया है और हर बूथ पर घर-घर जाकर 6फरवरी तक अधिक से अधिक नव मतदाताओं के लिए फॉर्म-6 भरने का पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया। इस मौके पर जखनिया विधानसभा का काम देख रहे पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा पार्टी का लक्ष्य है कि जितने भी 18 वर्ष के युवा नव मतदाता है, उनसे संपर्क कर मतदाता सूची में नाम रजिस्टर करवाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर फार्म-6 भरेंगे। पार्टी ने तय किया है की कोई भी मतदाता वोटर लिस्ट से वंचित न हो और कोई भी अवैध मतदाता वोटर लिस्ट में सम्मिलित ना हो। पार्टी गहनता से बैठक कर एक एक कार्यकर्ताओं को निर्देशित कर रही है कि अपने बूथों के वोटर लिस्ट की पूरी समीक्षा करें, अगर किसी का नाम दो जगह हो या मृतक हो या संदिग्ध बाहरी हो तो उनका नाम वोटर लिस्ट में सम्मिलित ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाय। सर की अंतिम तिथि 6 फरवरी है इसलिए पार्टी कार्यकर्ता हर बूथ पर जी जान से लग जाए और देशहित व राष्ट्र हित के लिए नए मतदाताओं को प्रेरित कर उनका फॉर्म भरवा कर वोटर लिस्ट में सम्मिलित करें। इस मौके पर राजेश सोनकर, प्रमोद वर्मा, अटल सिंह, पीयूष सिंह, प्रशांत, सर्वानंद सिंह झून्ना, पंकज सिन्हा, हृदय नारायण, शैलू सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]