♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*Tet को लेकर मा0 सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से दुःखी लाखों शिक्षक नहीं मनायेंगे शिक्षक दिवस । सनत कुमार सिंह**

GRNews Network editor in chief ved Parkash Srivastava

वाराणसी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ शिक्षक नेता सनत कुमार सिंह ने बताया कि Tet को लेकर मा0 सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से लाखों शिक्षक व उनके परिवारीजन काफी दुःखी है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेश चन्द्र शर्मा द्वारा लिए गए निर्णय के क्रम में 05 सितम्बर 2025 को शिक्षक दिवस नहीं मनाया जायेगा। 01 सितम्बर 2025 को मा0 सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गये आदेश से देश भर में 10 लाख से अधिक सरकारी शिक्षकों की नौकरी पर संकट मंडरा गया है। यदि उक्त आदेश को निजी स्कूलों पर लागू किया गया तो इससे प्रभावित शिक्षकों की सम्भावित संख्या करोड़ में होगी। इस निर्णय से शिक्षक दुःखी एवं चिन्तित हैं ।
सदैव की भाँति 05 सितम्बर को देश एवं सभी प्रदेश की सरकारें मंच सजाकर चंद शिक्षकों को चंद लम्हों का सम्मान देंगी, उनमें कुछ ऐसे शिक्षक भी होंगे जिन्हें भारत सरकार द्वारा Tet को लेकर बनाये गये कानून के कारण दो साल बाद सेवा से निकालने की चिंता सता रही होगी। क्या ऐसे विषम परिस्थिति में मिलने वाले उस सम्मान को शिक्षक मन से स्वीकार करेगा। भारत सरकार द्वारा Tet को लेकर बनाए गये कानून के क्रम में मा0 सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गये निर्णय से देश भर के दस लाख से अधिक सरकारी शिक्षकों के सामने दो वर्ष बाद सेवा से बाहर किए जाने का खतरा उत्पन्न हो गया है इसलिए हम मा0 प्रधानमंत्री जी एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री जी से अनुरोध करते हैं कि शिक्षकों के साथ न्याय करने की घोषणा करने की कृपा करें ।आपकी घोषणा ही शिक्षकों के लिए वास्तविक सम्मान होगा। सनत कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस के अवसर पर संघ इकाई द्वारा सेवा निवृत्त शिक्षकों के साथ-साथ सैकड़ो शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है। सम्मान समारोह के उपरांत सनत कुमार सिंह के साथ शिक्षकों द्वारा रक्तदान भी किया जाता है, उक्त दोनों कार्यक्रम स्थगित किया जाता है ।
@SanatkumarSingh uppss

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]