अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसियों में खुशी की लहर

जी आर न्यूज़ मोहम्मदाबाद/ग़ाज़ीपुर। अजय राय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए एक दूसरे को बधाई दिया उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मोहम्मदाबाद विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा कि गाजीपुर जनपद के प्रदेश अध्यक्ष पहली बार बनाया गया है श्री अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्वांचल में कांग्रेस का जनाधार तेजी से बढ़ेगा श्री अजय राय कर्मठ मृदुभाषी संघर्षशील राजनेता है इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय दुबे इरफान खान अब्दुल हामिद शाह गाजी जलालुदीन शाह रमेश चौराशिया मनोज फौजी उमाशंकर सिंह सहित
लोग उपस्थित थे।
















