♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

9फरवरी से शुरु होगा यूपी का विधानमंडल का बजट सत्र*

GRNews Network & Brodcast centre editor in chief Ved prakash Srivastava
लखनऊ। विधानमंडल का बजट सत्र 9 फरवरी से शुरू होगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय और विधान परिषद सचिवालय की ओर से अलग-अलग आदेश जारी कर दिए गए हैं। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद विधानमंडल को आहूत किया गया है। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगी। राज्यपाल का यह अभिभाषण बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत माना जाता है। राज्यपाल अपने संबोधन में राज्य सरकार की नीतियों, प्राथमिकताओं और आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना का खाका प्रस्तुत करेंगी। इसके बाद सदन में बजट पेश किए जाने और उस पर चर्चा की प्रक्रिया शुरू होगी। यूपी सरकार का बजट 11 फरवरी को पेश किया जाएगा। बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल आनंदी बेन पटेल विधानसभा व विधान परिषद दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगी। इस वर्ष पंचायत चुनाव और 2027 में विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार कई लोकलुभावन योजनाओं की घोषणा कर सकती है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]