पत्रकारों के हितों के संरक्षण एवं उन्हें न्याय दिलाने हेतु कटिबद्ध है ,पूर्वांचल प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश

चुनार मिर्जापुर 23 जून lप्रेस क्लब उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजीव ओझा ने जीआर न्यूज़ को एक भेट ने बताया कि उन्होंने अपने अध्यक्षीय दायित्व क्रम में पत्रकार उत्पीड़न के जितने प्रकरण उनके संज्ञान मे आए उनमें पीड़ित पत्रकार को न्याय मिला और दोषी के खिलाफ कार्रवाई हुई। पत्रकार उत्पीड़न के मामले मे श्री ओझा ने कहां की बिना यह भेद किए कि पीड़ित पत्रकार उनसे या उनके संगठन से जुड़ा है या नहीं जुड़ा है अपनी पूरी ऊर्जा का उपयोग पीड़ित को न्याय मिले दोषी को दण्ड मिले की अपनी कार्य संस्कृति के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित कराई।
पहला दुखद हादसा पूर्वांचल प्रेस क्लब संगठन के युवा साथी लवकुश सिंह की सड़क हादसे मे हुई मृत्यु का था। अंतिम संस्कार हेतु तत्कालीन कमिश्नर श्रद्धेय प्रज्ञान राम मिश्र जी के स्तर पर 40000की सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराई और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 100000रूपए की सहायता और लवकुश की विधवा के नाम दस विस्वा जमीन का बागवानी पट्टा तत्कालीन उपजिलाधिकारी डा.विश्राम यादव जी से निवेदन कर उपलब्ध कराया। आगे श्री ओझा ने बताया कि उनके
साथी लवकुश की लाश पोस्टमार्टम हाउस पर थी ,मेरे अंतर्मन मे एक सबाल मुझे परेशान कर रहा था कि किसी पत्रकार की मृत्यु के बाद उसके आश्रित परिवार के लिए कोई व्यवस्था क्यों नहीं है?मैने शिद्दत से इस समस्या को महसूस किया और तत्कालीन राज्यपाल श्री राम नाइक जी से राजभवन मे मुलाकात कर उनसे पत्रकारों के हित मे विस्तार से वार्ता की।श्री राम नाइक ने तत्कालीन अखिलेश सरकार को सकारात्मक कार्रवाई हेतु लिखा भी लेकिन सकारात्मक परिणाम हासिल नहीं हुआ।
वर्तमान राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल जी को भी ज्ञापन देकर पत्रकारों, साहित्यकारों के हित मे पत्रकार कल्याण निधि की स्थापना कर किसी पत्रकार साहित्यकार की मृत्यु होने पर न्यूनतम 10लाख रुपए की आर्थिक सहायता का प्राविधान करने का आग्रह किया।अभी तक परिणाम की प्रतीक्षा है। श्री ओझा ने आह्वान किया है कि
, पत्रकार संगठनों के पदाधिकारियों
कृपया श्रीमती आनंदी बेन पटेल जी को दिए गए ज्ञापन का अवलोकन कीजिए। यदि आप पूर्वांचल प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश की मांग से सहमत हैं तब कृपया अपने स्तर पर,अपने संगठन के स्तर पर आप भी राज्यपाल उत्तर प्रदेश को ज्ञापन भेजें।अपने जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर उनसे भी इस संदर्भ मे ज्ञापन भिजवाने की कृपा करें।
यदि आपके पास कोई सुझाव हो तब मुझे
9415376349
9793376349 पर बताएं।
अपने स्तर पर कृत कार्रवाई से मुझे भी अवगत कराने की कृपा करें।
सादर
राजीव कुमार ओझा
(सलाहकार संपादक
दैनिक देश पथ लखनऊ)
प्रदेश अध्यक्ष
पूर्वांचल प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश
9415376349
9793376349
















