
दशाश्वमेध व्यापार मंडल धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

GRNews Network & Brodcast centre editor in chief Ved prakash Srivastava
वाराणसी। दशाश्वमेध व्यापार मंडल द्बारा दशाश्वमेध स्थित चितरंजन पार्क के प्रांगण मे 77वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर संस्था के संरक्षक श्रीनारायण खेमका, अशोक जायसवाल, अध्यक्ष सुरेश तुलस्यान, महामंत्री दीपक वासवानी, विनय यादव, भगवान दास जाजानी, मनु जेसवानी, प्रेम पेसवानी, सुनील शर्मा, जय प्रकाश बालानी, रोहित बालानी ने झंडा फहराया।
सभी ने राष्ट्रगान के तत्पश्चात लोगों में मिठाई वितरण कर गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का संचालन प्रेम शंकर सिंह, धन्यवाद ज्ञापन प्रेम पेसवानी ने किया। इस अवसर पर सुरेश तुलस्यान ने कहा कि हम सभी व्यापारीगण प्रतिज्ञा करते हैं कि व्यापारी की हित में और प्रशासन के सहयोग से अपने व्यापार को आगे बढ़ायेंगे। इस अवसर पर व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारी और व्यापारीगण मौजूद थे।








