*US द्वारा ईरान पर बमबारी का भारत सरकार द्वारा विरोध दर्ज कराने हेतु 25 जून (बुधवार) को प्रदर्शन करेगी आजाद अधिकार सेना*

GRNews Network Brodcast center editor in chief Ved Prakash Srivastava
लखनऊ।आजाद अधिकार सेना अमेरिका द्वारा ईरान पर बमबारी के विरोध में परसों 25 जून (बुधवार) को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर भारत सरकार से इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय पटल पर विरोध दर्ज कराए जाने की मांग करेगी.
जब भारत ने वाजिब कारणों से पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला किया, उस समय अमेरिका ने खुल कर भारत का साथ देने की जगह युद्ध विराम की बात की. इसके विपरीत आज अमेरिका ने बिना किसी उकसावे के ईरान पर बमबारी की, जिसका भविष्य में अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर भारी दुष्परिणाम संभव है. अतः भारत सरकार को विश्व शांति तथा अंतरराष्ट्रीय न्याय के दृष्टिगत अमेरिका के इस कार्य का अंतर्राष्ट्रीय पटल पर स्पष्ट रूप से विरोध किया जाना चाहिए.
अतः आजाद अधिकार सेना इस संबंध में परसों जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर भारत सरकार से इस संबंध में अमेरिका से अपना विरोध दर्ज कराया जाने की मांग करेगी.







