♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में बाबा साहब भीम राव अंबेडकरकी 134वीं जयंती मनाई गई *

*GR News network  editor in chief Ved Prakash Srivastava

गाज़ीपुर 14अप्रैल समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पार्टी कार्यालय समता भवन पर भारतीय संविधान के शिल्पी डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई।
गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारतीय संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया।
गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उनके जीवन संघर्ष एवं त्यागमय जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब महान समाज सुधारक, राजनीतिक, अधिवक्ता, अर्थशास्त्री ,लेखक,चिंतक, दार्शनिक थे । उनका व्यक्तित्व बहुआयामी था। वह दलित, शोषित एवं उपेक्षित वर्गों के मसीहा थे।वह ऐसे राजनीतिज्ञ मनीषी थे जिनके मन में हमेशा सर्वजनहिताय सर्वजन सुखाय की भावना व्याप्त थी । बाबा साहब ने वंचितों की आवाज को राष्ट्रीय फलक तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि आज का दलित जो स्वाभिमान एवं सम्मान पूर्वक जीवन व्यतीत कर रहा है उसके पीछे बाबा साहब अम्बेडकर जी की बनाई गई नीतियों को ही जाता है। विधायक डॉ विरेन्द्र यादव ने कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर जी ने वर्ग विहीन समाज की कल्पना कि‌या था। वह कहां करते थे कि यदि वर्गविहीन समाज बनाना है तो पहले जातिविहीन समाज बनाना होगा । उन्होंने कहा था कि समाजवाद के बिना दलित-मेहनती इंसानो की आर्थिक तंगी से मुक्ति संभव नहीं है।उन्होंने कहा कि पीडीए को ताकतवर बनाना डॉ अम्बेडकर जी का सपना था जिसे पूरा करने के लिए समाजवादी पार्टी कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि आज बाबा साहेब का संविधान खतरे में है। बाबा साहेब का संविधान बचाने के लिए समाजवादी पार्टी कोई भी कुर्बानी देने के लिए कृतसंकल्प है।
विधायक जै किशन साहू ने उन्हें नमन करते हुए बताया कि भाजपा सरकार संविधान में दिए गए जनता के अधिकारों को छीन रही है। भाजपा निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में बेच रही है। उन्होंने कहा कि जब सब कुछ निजी हाथों में चला जायेगा तो बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर जी द्वारा संविधान में दिया गया हक, सम्मान और आरक्षण कैसे मिलेगा। मंडल कमीशन के अनुसार नौकरियां नहीं मिलेगी ।जब तक भाजपा सरकार सत्ता में है बाबा साहेब का संविधान सुरक्षित नहीं है।
पुर्व सांसद मा.जगदीश कुशवाहा ने भाजपा को संविधान एवं लोकतंत्र विरोधी बताते हुए कहा यह सरकार बाबा साहेब के सपनों को कुचलना चाहती है , उसका दलित प्रेम झूठा है,उसका दलित प्रेम केवल चुनाव के समय प्रकट होता है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, पुर्व विधायक खुर्शीद अहमद,पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव सुशील जायसवाल,राम औतार विश्वकर्मा, खेदन यादव रामजन्म चौहान ,मन्नू सिंह,देवनाथ कुशवाहा, रविन्द्र प्रताप यादव अरुण कुमार श्रीवास्तव,,हरेन्द्र विश्वकर्मा,तहसीन अहमद, आत्मा यादव,अनिल यादव,सूरज राम बागी,डॉ संजय कन्नौजिया, अभिषेक कुशवाहा, विभा पाल, प्रभु नाथ राम,रीना यादव, कंचन रावत,शौर्या सिंह, कमलेश यादव,अम्बिका यादव, अक्षय यादव, जुम्मन यादव, पंकज यादव,राजनाथ कुशवाहा,बलिराम यादव, शिवशंकर राम,सुर्यमणि यादव, परशुराम बिंद,राजेन्द्र यादव, ,लल्लन राम, अभिषेक कुशवाह ,लल्लन राम, सुग्गु यादव, रामाशीष यादव,शेर अली राईनी,राजनाथ कुशवाहा, उपस्थित थे।
इस गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]