♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

स्कूल आँफ गुरुकुल में विज्ञान प्रदेशनी का हुआ भव्य आयोजन

*GRnews network* editor in chief Ved prakash Srivastava
वाराणसी। दिनांक 19 जनवरी को ए स्कूल आँफ गुरूकुल में “STEAM 2.0–2026” विज्ञान प्रदर्शनी का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी, कला एवं गणित (STEAM) के प्रति रुचि विकसित करना तथा उनकी रचनात्मक एवं वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करना था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो रजनीश कुंवर, प्राचार्य, हरिश्चंद्र पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज ने दीप प्रज्वलन कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया तथा विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडलों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में तार्किक सोच एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देती हैं। इस विज्ञान प्रदर्शनी में कुल 250 विद्यार्थियों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा अनेक आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए गए। जिनमें प्रमुख रूप से रोबोट, ड्रोन, डैम मॉडल, वर्षा मापक यंत्र (रेन डिटेक्टर), अर्थिंग रॉड (एमरसन रॉड), सोलर पैनल टॉय, जेसीबी मॉडल, स्मार्ट सिटी, ब्रिज मॉडल, प्रॉबेबिलिटी गेम, ऑटोमोबाइल मॉडल, सौरमंडल तथा मानव शरीर का संरचना मॉडल शामिल रहे।
विद्यार्थियों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट्स की कार्यप्रणाली को आत्मविश्वास के साथ समझाया, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने सराहा। अभिभावकों एवं आगंतुकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा की और प्रदर्शनी को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। उक्त अवसर पर प्रोफेसर रजनीश कुँवर, प्राचार्य, प्रोफेसर अनिल सिंह, विद्यालय प्रबंधक रवि प्रकाश जायसवाल, ममता जायसवाल, विद्यालय प्रधानाचार्य रोजी जायसवाल, एकेडमिक हेड सुश्री फाखरा शरवत की उपस्थित रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]