
*पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर SIR में जिनका भी का नाम छुट गया है उनको जुड़वाने का कार्य करें* ___* *भानु प्रताप सिंह**

GRNews*Network&Brodcast center* editor in chief Ved prakash Srivastava
स्थानीय जखनिया। जखनिया विधानसभा के पांचो मंडलों में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने दौरा कर हर बूथ पर नए मतदाताओं का नाम बढ़ाने, मैपिंग में छूटे हुए लोगों का फार्म भरवाने, व अवैध नाम को कटवाने के लिए पार्टी के मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं और बी एल ए – 2 से संपर्क कर निर्देशित किया। भानु प्रताप सिंह ने कहा पार्टी कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर SIR मे जिनका भी नाम छूट गया है, उनको जुड़वाने का कार्य करें, साथ ही साथ 18 वर्ष के आयु वाले नए मतदाताओं को फार्म 6 भरवा कर ज्यादा से ज्यादा नए मतदाता बनाएं जो देशहित व राष्ट्रहित के लिए अपना मतदान कर सकें। मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत विधानसभा जखनिया के मंडल मनिहारी प्रथम के ग्रामसभा रसूलपुर के बूथ 365/366 पर ग्रामसभा अरिला बूथ 360/361 पर तथा ग्रामसभा मोहब्बतपुर के बूथ 354/355 पर ग्रामसभा जखनिया के बूथ संख्या 240/241, 242/243 पर बूथ अध्यक्ष और बी एल ए 2 के साथ बैठक कर मतदाता सूची में नए मतदाता बढ़ाने का आग्रह किया गया।







