♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*पूजन अर्चन से मिलती है आंतरिक सकारात्मक ऊर्जा* ___*महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति जी*

*GRNews Network Brodcast centre* editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर। जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर व सिद्धपीठ हथियाराम मठ के पीठाधीश्वर स्वामी श्री भवानीनंदन यति महाराज अपनी पारम्परिक रामहित यात्रा के दौरान सादात क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में प्रवास किया।

हरिहरात्मक पूजा के उपरांत उपस्थित शिष्य श्रद्धालुओं को धर्मोपदेश देते हुए महाराज श्री ने कहा कि जीवन की व्यस्तताओं के बीच कुछ समय निकालकर ईश्वर की पूजा-आराधना अवश्य करें। उन्होंने मानव जीवन में पूजन-अर्चन की महत्ता का वर्णन करते हुए कहा कि ईश वंदना से मन मस्तिष्क में शुद्धता आती है। इससे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह तेज होता है और नकारात्मक विचारों का शमन होता है। उन्होंने श्रद्धालु जनों से भगवत भजन तथा सत्कर्म करते हुए मानव जीवन को सार्थक करने का आह्वान किया।

महामंडलेश्वर स्वामी ने बताया कि संत और सत्संग के सानिध्य में रहने से अच्छे विचारों का सृजन होता है। उन्होंने मनुष्य के भीतर प्रेम, भक्ति, श्रद्धा और ईश्वर के प्रति समर्पण की भावना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से मनुष्यता धारण करने का आह्वान किया।

उल्लेखनीय है कि महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति महाराज सनातन धर्म और सिद्धपीठ हथियाराम मठ की प्राचीन संत परंपरा का निर्वहन करते हुए इन दिनों रामहित यात्रा पर हैं। इस यात्रा के तहत वे गांव-गांव जाकर शिष्य श्रद्धालुओं को धर्मोपदेश दे रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान गांव के पूर्व प्रधान अंकुर सिंह ने महामंडलेश्वर सहित उपस्थित वैदिक ब्राह्मणों और गणमान्यजनों का अंगवस्त्रम आदि भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर श्रवण तिवारी, डॉ. रत्नाकर त्रिपाठी, सर्वानंद सिंह झुन्ना, मयंक सिंह, लवटू प्रजापति, गुलाब, ओमप्रकाश सिंह, विजय बहादुर सिंह, श्यामणारायण सिंह, गीता सिंह, श्वेता, माधुरी, बिंदु, बेबी सिंह, पायल सिंह, खुशी सिंह, अनिल अरविंद, राजेश राम, कतवारू सिंह, अमरनाथ, सुरेन्द्र राजभर, देवेंद्र दूबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]