
*बरेसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तमंचा व कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, एक बाल अपचारी अभिरक्षा में*…

GRNews Network& Brodcast centre editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर ।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरेसर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने मु0अ0सं0 08/2026, धारा 303(2) बीएनएस में वांछित एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 14 जनवरी 2026 को थाना बरेसर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान जहूराबाद स्थित छठ पोखरा के पास से अभियुक्त विशाल कुमार उर्फ धनजीत राम पुत्र राजेश राम, निवासी अलावलपुर, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर तथा 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया ।
पुलिस ने बताया कि उक्त मुकदमे में एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया गया है। अवैध असलहा बरामद होने के आधार पर अभियुक्त विशाल उर्फ धनजीत राम के विरुद्ध थाना बरेसर पर मु0अ0सं0 10/2025, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत एक और अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है ।
पकड़े गए अभियुक्त के पास से 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर , 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर , 01 अदद तिनपहिया ठेला , सवा चार फीट लंबी व सवा तीन फीट चौड़ी आंगन की जाली समेत लगभग नकद ₹2200 भी बरामद हुए ।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त विशाल उर्फ धनजीत राम का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके विरुद्ध गाजीपुर व वाराणसी जनपदों के विभिन्न थानों में अपहरण, दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं ।
इस पूरी कार्रवाई को उपनिरीक्षक श्री कृष्ण कुमार पाण्डेय ने अपनी पुलिस टीम के साथ अंजाम दिया । पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध पर अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ।








