पत्रकारिता का मतलब केवल सूचनाये देना नहीं बल्कि समाज को जागरूक करना और सत्ताधारी लोगों के कार्यों पर नज़र रखना भी है **

रेयाज अहमद पत्रकार*GR News Brodecost**
गाजीपुर आजकल ज्यादातर यही देखने को मिल रहा है कि कई स्थानीय पत्रकार केवल प्रचार-प्रसार का माध्यम बन गए हैं। कोई किसी अधिकारी के कार्यों का प्रचार कर रहा है, तो कोई प्रशासन या किसी कार्यक्रम से जुड़े आयोजन का। सवाल यह है कि क्या पत्रकारिता का काम केवल अधिकारियों के निरीक्षण और परेड जैसी गतिविधियों को दिखाना भर है?
पत्रकार का असली काम समाज की समस्याओं को उजागर करना है। उसका दायित्व है कि वह उन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करे जो जनहित से जुड़े हैं। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, और कानून-व्यवस्था जैसे विषयों पर बात करना और जनता की समस्याओं को सामने लाना पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए।
पत्रकारिता का मतलब केवल सूचनाएं देना नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करना और सत्ताधारी लोगों के कार्यों पर नजर रखना भी है। पत्रकार को ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ काम करना चाहिए ताकि जनता को सच्चाई तक पहुंचने का मौका मिले।
समाज को सही दिशा में ले जाने और जनता की आवाज बनने के लिए पत्रकारों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। प्रचारक बनने से अधिक जरूरी है कि वे जनता की समस्याओं को समझें और समाधान के लिए प्रयास करें।







