
*दिलदारनगर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित शातिर को किया गिरफ्तार*

GRNews & Network Brodcast center* editor in chief Ved prakash Srivastava
गाज़ीपुर।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दिलदारनगर पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में वांछित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 14 जनवरी 2026 को थाना दिलदारनगर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 254/25, धारा 65(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त आशीष वर्मा पुत्र भैरोनाथ वर्मा को ताड़ीघाट पुलिया, दिलदारनगर के पास से गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है तथा वह सुखडेहरा, थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर का निवासी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है ।
इस पूरी कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह ने अपनी टीम के साथ अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी
।







