
गाजीपुर में मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत कांग्रेस का एक दिवसीय उपवास, भाजपा पर गांधी विचारधारा के विरोध का आरोप*

GRNews Network & Brodcast centre editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री अजय राय के निर्देश पर रविवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा मनरेगा बचाओ अभियान के क्रम में आज दिनांक 11 जनवरी दिन रविवार को सहकारी कालोनी, आमघाट कॉलोनी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे एक दिवसीय उपवास एवं प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, फ्रंटल संगठनों एवं विभागों के अध्यक्ष, नगर पालिका व ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल, वार्ड एवं न्याय पंचायत अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में मनरेगा के मजदूर उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि भाजपा सरकार महात्मा गांधी के विचारों की विरोधी है, इसलिए मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने का षड्यंत्र कर रही है। मनरेगा गरीब, मजदूर और ग्रामीण जनता की जीवनरेखा है। इसे खत्म करना सीधे तौर पर आम जनता पर हमला है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के शांतिपूर्ण कार्यक्रम को रोकने के लिए कई वरिष्ठ नेताओं को पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किया गया, जो लोकतंत्र की हत्या है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह ने कहा कि मनरेगा ने करोड़ों गरीब परिवारों को सम्मानजनक रोजगार दिया है। भाजपा सरकार बजट में कटौती कर इसे समाप्त करने की दिशा में काम कर रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। गांधी के नाम और उनके विचारों को मिटाने की साजिश कांग्रेस कभी सफल नहीं होने देगी।मनरेगा केवल रोजगार योजना नहीं, बल्कि सामाजिक सुरक्षा का मजबूत आधार है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। गांधी जी के विचारों की रक्षा के लिए कांग्रेस हर कुर्बानी देने को तैयार है।
कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार से मनरेगा को मजबूती देने, मजदूरों का बकाया भुगतान शीघ्र करने और रोजगार के दिनों में कटौती बंद करने की मांग की। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनहित की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस अवसर पर बटुक नारायण मिश्रा अजय श्रीवास्तव लाल साहब यादव चंद्रिका सिंह राजीव सिंह हामिद अली ज्ञान प्रकाश सिंह राम नगीना पांडे मंसूर जैदी रईस अहमद महबूब निशा उषा चतुर्वेदी राघवेंद्र राम सतीश उपाध्याय कमलेश्वर प्रसाद शर्मा शशि भूषण राय जफरुल्लाह अंसारी राशिद भाई अब्दुल्ला मास्टर इस्लाम मास्टर अरविंद मौर्य कृष्णा तिवारी राजेश उपाध्याय देवेंद्र सिंह सुशील सिंह हनीफ अनिल पाठक संजय साहू गुलबस यादव महेंद्र कुशवाहा अजय माइकल जनार्दन राम रमेश गुप्ता शशांक उपाध्याय दिव्यांशु पांडे अंसार अहमद आनंद ब्रह्मानंद किरण देवी मुन्नी देवी नीलम देवी कस्तूरिया देवी सावित्री देवी आदि लोग उपवास कार्यक्रम में उपस्स्थित रहे।









