छलका लोगों का दर्द*क्या विधायक जी गडकरी जी को लिखेंगे पत्र, चार वर्षों से रोडवेज बसों का संचालन ठप*

G R News—*संवाददाता महेशा नंद श्रीवास्तव की रिपोर्ट* गाजीपुर। यू पी – बिहार को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 124 सी पर बारा से ग़ाज़ीपुर तक रोडवेज बस का संचालन चार साल से ठप पड़ा हैl इतना ही नहीं नेशनल हाईवे के किनारे छाया की भी ब्यवस्था नही है न ही कहीं बैठने के लिए बेंच की ही सुबिधा है l भीषण गर्मी में खड़े होकर लोग वाहनों का इंतजार करने को मजबूर हैl नेशनल हाईवे पर धूप, वारिश एवं ठंढ से बचाव के लिए नेशनल हाईवे प्राधिकरण यात्री प्रतिक्षालय बनवाता है लेकिन इसका भी प्रबंध नही है यात्री हाईवे के किनारे बनी दुकानों में खड़े होकर धूप से अपना बचाव करते हैं, करीब 40 किमीo लम्बे इस नेशनल हाईवे पर रोडवेज बसों का संचालन भी चार साल से ठप पड़ा है, इससे भी यात्री सवारी वाहन के लिए परेशान रहते हैं गहमर- बारा के साथ ही आस पास के दर्जनों गांव के हजारो लोगों को निजी बसों से सफर करना पड़ता है, लेकिन फेरे कम है, करीब एक दर्जन डग्गा मार बस ही केवल इस रूट पर चल रही है जिनके पास भी न तो परमीट है और न ही गाड़ी के कागजात सही है,यात्रियों के इस परेशानी का समाधान न ही किसी जन प्रतिनिधि द्वारा ही किया गया और न ही किसी अधिकारी द्वारा l








