♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी एवं महाराजा बिजली पासी जी की जयंती तथा भारत रत्न चक्रवर्ती राजगोपालाचारी जी की मनाई गई पुण्यतिथि

**GRNews Network editor in chief ved Parkash Srivastava
गाज़ीपुर कैंप कार्यालय सकलेनाबाद, गाजीपुर में भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी एवं महाराजा बिजली पासी जी की जयंती तथा भारत रत्न चक्रवर्ती राजगोपालाचारी जी की पुण्यतिथि गरिमापूर्ण एवं संघर्षपूर्ण संकल्प के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और भाजपा सरकार द्वारा लगातार संविधान, सामाजिक न्याय एवं ऐतिहासिक विरासत को कमजोर किए जाने पर तीखा प्रहार किया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार महापुरुषों के नाम पर केवल दिखावटी राजनीति कर रही है, जबकि उनके विचारों और मूल्यों को योजनाबद्ध तरीके से कुचला जा रहा है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सुनील राम ने कहा कि “पंडित मदन मोहन मालवीय जी शिक्षा, राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक थे, लेकिन आज भाजपा सरकार शिक्षा व्यवस्था को निजीकरण और अराजकता की ओर धकेल रही है। महाराजा बिजली पासी जी सामाजिक न्याय और शोषित-वंचित समाज की आवाज थे, जिनके नाम पर आज की सरकार सिर्फ वोट की राजनीति कर रही है। कांग्रेस पार्टी ऐसे पाखंड को कभी स्वीकार नहीं करेगी।”
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि “चक्रवर्ती राजगोपालाचारी जी ने लोकतंत्र और संविधान की मजबूती के लिए जीवन समर्पित किया, लेकिन आज भाजपा सरकार संविधान की आत्मा पर लगातार हमले कर रही है। कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक संविधान, लोकतंत्र और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।”
पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे एवं एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहां कि देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक विभाजन और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के खिलाफ कांग्रेस पार्टी महापुरुषों के विचारों को हथियार बनाकर जनआंदोलन को और तेज करेगी।
कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बटुक नारायण मिश्रा जनक कुशवाहा लाल साहब यादव अजय कुमार श्रीवास्तव सुमेर कुशवाहा राम नगीना पांडे राजेश विश्वकर्मा सतीश उपाध्याय महबूब निशा शबीहूल हसन राजेश उपाध्याय कमलेश्वर शर्मा पुष्पा यादव अब्दुल्ला फैजान प्रवीण दुबे इस्लाम मास्टर आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]