♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

डीआईजी रेंज वाराणसी वैभव कृष्ण के निर्देश पर एस पी ने की कार्रवाई ,पूर्व थाना अध्यक्ष शैलेश मिश्रा निलंबित वर्तमान थानाध्यक्ष दीनदयाल पांडे लाइन हाजिर*प्रमोद मिश्र बने के प्रभारी निरीक्षक

*GRNews Network* editor in chief ved Parkash Srivastava गाजीपुर। गहमर में बुधवार की रात हुए ट्रिपल मर्डर के मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने सख्त कार्रवाई की है। सैदपुर कोतवाल शैलेश मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है, जबकि गहमर कोतवाल दीनदयाल पांडेय को लाइन हाजिर किया गया है।
*लापरवाही पर गिरी गाज*,
बताया जा रहा है कि जिस समय विवाद के दौरान हत्या की यह गंभीर घटना हुई, उस समय गहमर प्रभारी निरीक्षक शैलेश मिश्रा ही तैनात थे। आरोप है कि उन्होंने समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते मामला बढ़ा और ट्रिपल मर्डर जैसी वारदात हो गई।

*नए थाना प्रभारियों की तैनाती*
कार्रवाई के बाद मुहम्मदाबाद कोतवाल प्रमोद मिश्रा को गहमर का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, विवेचना सेल में तैनात वीरेंद्र प्रताप को सैदपुर कोतवाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

*डीआईजी के निरीक्षण के बाद कार्रवाई*

ज्ञातव्य है कि घटना स्थल का निरीक्षण डीआईजी वाराणसी वैभव कृष्ण ने किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गाजीपुर पुलिस अधीक्षक को तत्कालीन एसओ गहमर और वर्तमान गहमर एसओ के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]