*उल्लू नहीं करता कभी उल्लूपने की बात, उल्लूपने की बात करता आदमी की जात।*

G R News
एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
वाराणसी। दिनांक 1 अप्रैल, वाराणसी महानगर के रामकटोरा सिथत काशी सेवा समिति महामना मालवीय सभागार में वहां के सभापति डॉ रामावतार पांडे एडवोकेट के अध्यक्षता में सर्वदलीय गौ रक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक के प्रमुख संयोजन संचालन में महामूर्ख हंसो -हंसो रेला -अखिल भारतीय हाथ से हंगामा का आयोजन एवं संवत्सर अभिनंदन सम्मान समारोह का आयोजन अस्मिता नाट्य संस्थान एवं सुदामा फाउंडेशन के नाट्य रंगकर्मी विजय कुमार गुप्ता एवं डॉ राजीव गौतम स्वागताध्यक्ष के दिशा निर्देशन में सर्व दलीय गौ रक्षा मंच के प्रदेश संयोजक प्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश , डॉ सुभाष चंद्र, कवि सुखमंगल सिंह मंगल के स्वागत संरक्षण में संपन्न हुआ।
गदही उल्लू विवाह- विवाद में गदही दुलहा जौनपुर की कवयित्री सुमति श्रीवास्तव ने पूर्व जन्म में मैं मानव थी,अब गदही कुल में आई हूं,जब से गदही कल में आई हूं बहुत आत्म सुख पाई हूं, लोग खादी पहन कर, दूध-मलाई खाकर भी अपने कुल का अपमान करते हैं, हम लोग तो घास-भूसा खाकर लादी ढोकर भी अपने कल का सम्मान करते हैं, सुनाया इतना सुनते ही रांची की कवयित्री डॉ ममता मनीष सिन्हा उल्लू दुल्हन ने-उल्लू नहीं करता कभी उल्लूपने की बात, उल्लूपने की बात करता आदमी की जात, आदमी के जात का दुष्कर्म देखकर इसीलिए उल्लू दिन में नहीं देखा, देखा है सिर्फ रात, सुनाया एक दूजे को माला -फूल और गुब्बारा, झाड़ू का पहनाकर श्रोताओं को खूब गुदगुदाया।
यह देखकर आयोजन के महामूर्ख अध्यक्ष डॉ राम अवतार पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि गंगा सहाय पाण्डेय, गिरीश पाण्डेय,






