
*जमीनी विवाद में कलयुगी पुत्र ने मां-बाप तथा बेटी को उतारा मौत के घाट*

*GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर। जमीनी विवाद में एक कलयुगी पुत्र ने पारिवारिक मर्यादा लांघते हुए, अपने पिता, माता तथा बहन की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी है। यह हत्याकांड सदर कोतवाली क्षेत्र के डिलिया गांव में रविवार को दोपहर समय होना बताया गया है।
पारिवारिक विवाद में शिवराम यादव पुत्र स्वर्गीय सहदेव यादव (65 वर्ष), उनकी पत्नी जामुनी देवी (60 वर्ष) तथा उनकी पुत्री कुसुम देवी (36वर्ष) को शिवराम के पुत्र अभय यादव (40 वर्ष) ने ही कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा सदर कोतवाली पुलिस मौक ए वारदात पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की । पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तत्काल तीन टीमों का गठन किया गया। मौके पर फील्ड यूनिट एवं अन्य टीमें मौजूद हैं। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम एवं अन्य कार्यवाही में लगी रही।







