♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सोनभद्र: कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के इंजन सहित दो वैगन हुए बेपटरी

G R News ब्यूरो चीफ अमित श्रीवास्तव

सोनभद्र। कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के दो वैगन बेपटरी होने के बाद आपस में टकरा गए। इसके चलते इंजन भी बेपटरी हो गया। पावर प्रोजेक्ट के रेलपथ पर बांसी (बीना) के पास हुए हादसे की खबर से बिजली घर प्रबंधन में खलबली मच गई। राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घटना शक्तिनगर थाना क्षेत्र के बांसी इलाके में तकरीबन 11 बजे सुबह हुई। बताया जा रहा है कि यूपी सरकार के अनपरा थर्मल पावर प्लांट के लिए कोयला एनसीएल की खड़िया कोयला खदान से जाता है। सुबह कोल हैंडलिंग प्लांट के (सीएचपी) शाइलो से कोयला भरने के बाद मालगाड़ी अनपरा के लिए निकली थी। बांसी के समीप मालगाड़ी के इंजन से जुड़े दो वैगन डिरेल होने के बाद आपस में टकरा गए। इसके चलते इंजन भी ट्रैक छोड़ दिया। घटना के बाद काफी मात्रा में कोयला ट्रैक पर बिखर गया। हादसे की जानकारी के बाद पावर प्रोजेक्ट के अधिकारियों में खलबली मच गई। राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया है। घटना के चलते ट्रैक पर माल वाहक ट्रेनों का परिचालन बंद हो गया है। अधिकारी घटना की वजह जानने की कोशिश के साथ परिचालन शुरू कराने में जुट गए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]