
*थाना गहमर पुलिस ने चोरी की घटना कारित करने वाले 01 नफर बाल-अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया ।* *कब्जे से चोरी के 1.5 लाख रुपये बरामद ।*

GRNEWS NETWORK editor in chief ved Parkash Srivastava
गाज़ीपुर।अपराध एवम् अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत *दिनांक 04.11.2025* प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पाण्डेय, उ0नि0 पन्नेलाल यादव मय हमराह थाना गहमर द्वारा अपराधियो की गतिविधियो तथा अपराध पर अंकुश लगाने के क्रम मे देखभाल क्षेत्र व रात्रि गस्त में मामूर थे कि करहिया मोड थाना गहमर के पास से एक संदिग्ध बालक पकड़ा गया । पूछताछ व जमातलासी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त बालक एक बाल अपचारी है जो थाना क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 02/03.11.2025 की रात्रि में विरेन्द्र प्रसाद गुप्ता पुत्र स्व0 सूरज साह निवासी सतरामगंज बाजार सेवराई थाना गहमर जनपद गाजीपुर के दुकान से हुई चोरी से सम्बन्धित पाया गया । जमातलासी में बालक के पास से *एक लाख पच्चास हजार (1.5 लाख)* रूपया बरामद हुआ । बालक को पुलिस अभिरक्षा में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*अभियुक्त का नाम व पता -*
01 नफर बाल अपचारी
*आपराधिक विवरण-*
मु0अ0सं0 234/2025 धारा 305(a),331(4),317(2) बीएनएस थाना गहमर जनपद गाजीपुर
*बरामदगी का विवरण –*
चोरी का एक लाख पच्चास हजार रुपये नगद बरामद
*अभिरक्षा में लेने वाली पुलिस टीम –*
1. प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पाण्डेय मय हमराह थाना गहमर जनपद गाजीपुर
2. उ0नि0 पन्नेलाल यादव मय हमराह थाना गहमर जनपद गाजीपुर
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*







