♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मऊ: चार दिन से लापता युवक का गड्ढे में उतराया मिला शव*

GRNews Network editor in chief ved Parkash Srivastava
मऊ। कोपागंज थाना क्षेत्र के खुखुंदवा गांव स्थित पानी से भरे गड्ढे में मंगलवार की सुबह बिंदु राजभर (18) का शव उतराया हुआ मिला। वह बीते शनिवार की शाम से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की और पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। बीते 10 दिन में इस तरह की ये तीसरी घटना है, जब घर से निकले युवकों का शव सुनसान जगह पर मिला है। खुखुंदवा गांव निवासी बिंदु राजभर बीते एक नवंबर की शाम करीब पांच बजे थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर निकले थे। लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। रातभर तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चला तो दो नवंबर को परिजनों ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार की सुबह घर से 50 मीटर की दूरी पर पानी से भरे गड्ढे में उनका शव उतराया मिला। बिंदु चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। इससे पहले घोसी कोतवाली के करनपुर बड़ाई गांव में बीते 26 अक्तूबर को तीन दिन से लापता रमाकांत यादव का शव धान के खेत से मिला था। जबकि बीते 28 अक्तूबर की भोर में हलधरपुर थाना क्षेत्र के किड़िहिरापुर और गहना के बीच कीचड़ से सनी नहर में 28 अक्तूबर की भोर में गहना निवासी मनीष कुमार सिंह (28) का शव मिला था। उनके सिर पर चोट के निशान थे। इस संबंध में कोपागज थानाध्यक्ष रविंद्रनाथ राय ने बताया कि मृतक मिर्गी का रोगी था। पूछताछ में पता चला कि रोज शाम को उसी स्थान पर जाकर बैठता था। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ा होगा, जिससे वह गड्ढे में गिर गया और उसकी मौत हो गई। हालांकि अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]