♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*नाम सुमिरन से ही मोक्ष संभव** महिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित *

**GRnews network editor in chief Ved Prakash Srivastava
गाजीपुर। मानव उत्थान समिति के तत्वावधान में माता राजराजेश्वरी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कचहरी रोड स्थित हंस योग आश्रम के प्रभारी महात्मा सुखियानंद जी की ओर से जिला महिला चिकित्सालय में मरीजो को फल वितरित किया गया। बाद में आश्रम पर भजन, सत्संग और भंडारा का आयोजन किया गया।
सत्संग के दौरान महात्मा सुखियानंद जी ने कहा कि सदगुरू सतपालजी महाराज ने पूरे देश में भक्ति की एक लहर चलाई है। माता राज राजेश्वरी एक शक्ति के रूप में सभी को ताकत दे रही है। आज उनके पवन जन्म दिवस पर हम सभी को धर्म मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। मानव सेवा से बढ़कर कोई भी कार्य नहीं है। हमें हर समय भगवान को याद करते रहना चाहिए। इस कलयुग में भव संसार को पार करने के लिए सिर्फ प्रभु नाम का ही सहारा बताया गया है। जिस व्यक्ति ने नाम का सुमिरन कर लिया उसने ही इस भव सागर पार कर लिया। हम सभी को इस नाम के बारे में जानकर मोक्ष प्राप्त करना चाहिए। यही हमारे जीवन का परम उद्देश्य है। इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर केएन चौधरी, जिला शासकीय अधिवक्ता कृपा शंकर राय, जिला प्रधान उमेश सिंह, मधुसूदन, शंभूनाथ, किशोर यादव, फूलमती, निधि, राजकुमारी, दुर्गा समेत बड़ी संख्या में अनुयायी
उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]