
*अखिलेश यादव अंग्रेजों और अमेरिका के एजेंट : मंत्री रविन्द्र जायसवाल**

Digital media GRNews network editor in chief ved Parkash Srivastava
गाज़ीपुर ,उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव अंग्रेजों और अमेरिका के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं और देश को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं।
मंत्री जायसवाल ने कहा कि अखिलेश यादव जातिगत जनगणना की बात कर देश को बांटने का काम कर रहे हैं, जबकि यह अंग्रेजों की “फूट डालो और राज करो” नीति की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि क्रांतिकारी मंगल पांडेय की बगावत के बाद अंग्रेजों ने भारत को कमजोर करने के लिए जातियों और वर्णों में बांटा था, और आज अखिलेश यादव उसी नीति को आगे बढ़ा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव PDA की बात कर समाज में भेदभाव को बढ़ावा देना चाहते हैं। “मुझे कहने में कोई गुरेज नहीं कि आज अखिलेश यादव अंग्रेजों के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं,” उन्होंने कहा।
बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की संभावना पर मंत्री ने तंज कसा — “यह कोई महागठबंधन नहीं, बल्कि महा ठगबंधन है। दिल्ली की तरह यह भी बुरी तरह फ्लॉप हो जाएगा।”
समाजवादी पार्टी की स्टार प्रचारक सूची में आज़म ख़ान के नाम पर प्रतिक्रिया देते हुए जायसवाल ने कहा — “गुंडे और अपराधी सपा की पहली पसंद हैं। योगी जी ने जिन लोगों को जेल में डाला, वही अब सपा के हीरो हैं। यही भाजपा और सपा में सबसे बड़ा फर्क है।”
वहीं, मंत्री ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश सरकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर ‘जन-जागरण अभियान’ चलाएगी।
इस अभियान के तहत 31 अक्टूबर से 6 दिसंबर तक ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य अखंड भारत से आत्मनिर्भर भारत की भावना को सशक्त बनाना है।








