♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

वाराणसी: डंफर की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्‍नी व मासूम बच्‍ची की मौत

G R News 24 network News editor Amit Srivastava

वाराणसी। रामनगर थाना क्षेत्र के भीटी पुलिस चौकी के समीप डंपर की चपेट में आने से बुधवार की दोपहर बाइक सवार दंपती और उनके छह माह की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर ही डंपर ट्रक का चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर पुलिस यार्ड में खड़ी कराया। बताया जाता हैं कि मिर्जापुर जिला के जमालपुर थाना के हरदी, सहजनी निवासी ओमप्रकाश सिंह अपनी पत्नी ममता के साथ छह माह की बीमार बच्ची अमृता पटेल को दिखाने के लिए दुलहीपुर गया था।वहां से दवा लेने के बाद चंदौली के मुगलसराय कोतवाली के मोहम्मदपुर दुलहीपुर स्थित अपने ससुराल भी चला गया। कुछ देर वहां ठहरने के बाद बाइक से ही ओमप्रकाश पत्नी व बच्ची को लेकर अपने घर के लिए निकल पड़ा। ओमप्रकाश जैसे ही टेंगरामोड़ स्थित भीटी पुलिस चौकी से चंद कदम दूर स्थित शुभरत्ना रेस्टोरेंट के सामने पहुंचा, वैसे ही टेंगरामोड़ की तरफ तेज गति से जा रही डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक पर बैठे सभी लोग डंपर के आगे वाले पहिए में फंस गए। हादसे में सभी की मौके पर ही मौत हो गई। ओमप्रकाश अपने परिवार का इकलौता बेटा था। वह उत्तराखंड स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था। दिपावली पर छुट्टी लेकर घर आया था। इकलौते बेटे की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता जवाहिर लाल पटेल के आंसू नहीं रुक रहे थे। मां रन्नो देवी रोते रोते बेसुध हो जा रही थी। पिता बोले कि मेरी दुनिया ही उजड़ गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]